{"_id":"67d331ff9cbeb8fcc60c89c4","slug":"the-shop-being-built-near-chhotu-ram-chowk-was-demolished-with-a-jcb-kaithal-news-c-18-1-knl1004-601840-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: छोटू राम चौक के निकट बन रही दुकान को जेसीबी से गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: छोटू राम चौक के निकट बन रही दुकान को जेसीबी से गिराया
Fri, 14 Mar 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 14 Mar 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने वीरवार को करनाल रोड पर छोटू राम चौक के निकट बन रही दुकान को जेसीबी से गिरा दिया। यह जमीन काफी समय से खाली पड़ी थी। विभाग के अनुसार यह दुकान विभाग की ग्रीन बेल्ट की जमीन पर बनाई जा रही थी। नियमों को दरकिनार कर दुकानदार इसका निर्माण कर रहा था। इस पर कार्रवाई कर दुकान को गिराया गया।
इस संदर्भ में प्राधिकरण के जेई रामपाल ने बताया कि विभाग की टीम दोपहर के समय जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची और दुकान को हटाया। दूसरी ओर दुकानदार का कहना था कि यदि यह ग्रीन बेल्ट की जगह है तो केवल उसकी दुकान पर ही कार्रवाई क्यों की जा रही है, जबकि उससे आगे भी दुकानें बनी है, कार्रवाई करनी है तो सभी पर करें।
इसके अलावा नगर परिषद की ओर से भी शहर में जींद रोड रेलवे पुल के नीचे अवैध तरीके से बनाई दुकानों को हटवाया। नगर परिषद के ईओ दीपक कुमार ने बताया कि इस संबंध में उनके पास शिकायत आई थी कि पुल के नीचे मीट की दुकानें अवैध तरीके से बनाई गई हैं। ऐसे में नगर परिषद की टीम ने एक दुकान को सील किया गया। दो दुकानों पर केस होने के कारण छोड़ा गया। अन्य दुकानदारों को भी चेतावनी दी गई कि काई भी अवैध निर्माण न करे। संवाद