{"_id":"6af4b51bb4617b423f05b303","slug":"the-second-phase-of-the-census-will-take-place-from-february-25-to-28-kaithal-news-c-245-1-kht1013-157736-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 25 से 28 फरवरी तक होगा जनगणना के दूसरे चरण का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 25 से 28 फरवरी तक होगा जनगणना के दूसरे चरण का कार्य
विज्ञापन
कैथल। डीसी अपराजिता ने बताया कि भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का कार्य हरियाणा में 25 से 28 फरवरी, 2027 तक किया जाएगा। इसके बाद 1 से 5 मार्च, 2027 तक पांच दिवसीय पुनरीक्षण दौर आयोजित होगा। इस कार्य में शिक्षकों सहित अन्य सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
जनगणना कार्य शुरू होने से पहले 10 से 24 जनवरी तक नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। नागरिक https://se.census.gov.in पोर्टल पर अपने परिवार से संबंधित जानकारी ऑनलाइन स्वयं दर्ज कर सकेंगे। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और सभी जानकारियां सही एवं पूर्ण रूप से भरें। डीसी ने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान नागरिकों द्वारा दी गई सभी जानकारियां जनगणना अधिनियम, 1948 के प्रावधानों के अनुसार गोपनीय रखी जाएंगी।
उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे प्रगणकों के घर पहुंचने पर उन्हें आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाएं तथा जनगणना कार्य में पूरा सहयोग दें। उन्होंने बताया कि जनगणना-2027 को डिजिटल माध्यम से संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत प्रगणक स्मार्टफोन में उपलब्ध निर्धारित मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से आंकड़ों को एकत्रित करेंगे।