फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The roof of the house fell due to rain, the family survived

Kaithal News: बारिश से गिरी मकान की छत, बचा परिवार

Thu, 17 Aug 2023 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 17 Aug 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
The roof of the house fell due to rain, the family survived
कैथल। बीते दिन हुई बारिश के बाद बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए और तेज हवाएं चली। सुबह से ही आसमान में बारिश के आसार बने थे, लेकिन शाम सात बजे तक बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन


मंगलवार को जिले में कई जगहों पर तेज बारिश हुई। पूरे जिले में औसतन सात एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते गांव नरड़ में एक मकान की छत गिर गई। इससे दोपहर के समय छत के नीचे सोया परिवार बाल बाल बच गया। मकान मालिक सुभाष चंद ने बताया कि मंगलवार को दोपहर दो बजे अचानक बारिश होने लगी। बारिश के चलते उसके मकान की छत से लैंटर टूटकर एक दम से नीचे गिर गया। छत के नीचे बच्चे सोए हुए थे, जो बाल-बाल बच गए। सुभाष ने कहा कि उसकी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है। वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि उसे मकान मरम्मत के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। ताकि वह अपने बच्चों को सुरक्षित रख सकें।

उधर, बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों ने कहा कि बारिश की सख्त आवश्यकता थी। जो समय पर हुई है। बारिश से धान की फसलों को फायदा होगा। जो धान देरी से लगी है उसमें अच्छी फुट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिन हुई बारिश के बाद तापमान में दो डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई है। कृषि उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद ने बताया कि जिले में कहीं कहीं पर बारिश हुई है। जहंा पर भी हुई है वहां अच्छी मात्रा में हुई है। धान की फसलों के लिए बारिश लाभदायक है। वीरवार से मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed