{"_id":"666e1a9c14f1549d8301ec64","slug":"the-road-leading-to-falgu-pilgrimage-is-in-bad-shape-kaithal-news-c-245-1-kht1001-117130-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: फल्गु तीर्थ जाने वाली सड़क खस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: फल्गु तीर्थ जाने वाली सड़क खस्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। प्राचीन और ऐतिहासिक गांव फरल की पहचान विश्व प्रसिद्ध फल्गु तीर्थ है। जो पिंडदान और तर्पण के लिए गया जी बिहार के समक्ष माना गया है। यही नहीं, पूंडरी हलके के आबादी और क्षेत्रफल के हिसाब से भी अपना वजूद रखता है। बावजूद इसके गांव फरल की जिंदगी कही जाने वाली फल्गु तीर्थ पर आने वाली मुख्य सड़क अपनी बदहाली पर सरकार और जिला प्रशासन को पिछले लगभग 10 वर्षों से कोसते कोसते लगभग आधी रह गई है।
ग्रामीण हरी सिंह, बलबीर सिंह, जीवन, रामगोपाल राणा, चेतन शर्मा, बबलू शर्मा, भंवर सिंह और देवव्रत राणा का कहना है कि एक तरफ तो सरकार कुरुक्षेत्र के आस पास के छोटे से छोटे तीर्थों पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है और दूसरी तरफ विश्व प्रसिद्ध और महाभारत कालीन फल्गु तीर्थ पर वर्ष 2014 में यहां आयोजित विशाल मेले के बाद से एक रुपया भी खर्च न करना कहां तक न्यायोचित है। फल्गु तीर्थ पर पहुंचने वाले अधिकतर श्रद्धालु इसी सड़क से आते हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि पूरे गांव के श्मशान घाट के अलावा पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भी इसी सड़क पर है। ग्रामीणों का कहना है कि अब इतने दिनों तक सड़क की अनदेखी के चलते आधी से अधिक सड़क साथ लगते गहरे जोहड़ में समा चुकी है। कई बार इसपर वाहन चालक गिर कर गंभीर रूप से घायल भी हो चुके हैं। पीडब्ल्यूडी इस सड़क को अपने अधीन मानने तक को तैयार नहीं। ग्रामीणों का कहना है कि मानसून के सीजन में कभी भी यह सड़क किसी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।