फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The road from Anaj Mandi to Pinjupura is in bad condition.

Kaithal News: अनाज मंडी से पिंजुुपुरा मार्ग है खस्ताहाल

Mon, 17 Jun 2024 05:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 17 Jun 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
The road from Anaj Mandi to Pinjupura is in bad condition.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से अमीन ड्रेन तक भूमिगत पाइप लाइन बिछाने की योजना फिर से बड़े विवादों में घिर गई है। इस योजना के नाम पर अनाज मंडी-पिंजुुपुरा मार्ग के बड़े हिस्से को बुरी तरह से तोड़ने के बाद इसकी सुध न लेने पर लोगों का कहना है अनाज मंडी से पिंजुुपुरा मार्ग खस्ताहाल होने परेशानी है।

दरअसल, कचरा डंपिंग यार्ड से होते हुए चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग को अनाज मंडी व शहर को जोड़ने वाले इस मार्ग को बाईपास सुरक्षित रास्ता माना जाता रहा है। यह मार्ग उप मंडल मुख्यालय को भी जाता है। बावजूद इसके जिस प्रकार मार्ग को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पाइप बिछाने के नाम पर उखाड़ा गया है उससे सड़क सुरक्षा के दावे हवा हो गए हैं।
विज्ञापन


हालात इस कदर खराब हैं कि वाहन तो दूर की बात पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। जिन वाहन चालकोंं की इस मार्ग से निकलना विवशता है वे भारी नौबत से जूझते हुए सफर तय करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलिंद्र प्रताप राणा, विप्र फाउंडेशन जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा और दूसरे समाज सेवी संगठनों का कहना है कि विकास के नाम पर हादसे का माहौल पैदा करना गंभीर विषय है। सड़क सुरक्षा के नाम पर लोगों के जीवन से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी विभाग को नहीं दी जा सकती है। इसलिए इसके लिए जिम्मेवार अधिकारियों के खिलाफ अविलंब कार्रवाई जरूरी है।

सुविधा के लिए बजाए खड़ी हो गई आफत ः कलायत-पिंजुपुरा मार्ग का निर्माण हरियाणा राज्य कृषि विपणन मंडल द्वारा कुछ वर्ष पहले जन सुविधा की दृष्टि से किया गया था। इस मार्ग को हर क्षेत्र के लिए सौगात माना जाता रहा है। पिछले काफी समय से यह मार्ग ऊबड़-खाबड़ स्थिति में हैं। इसके चलते न केवल सड़क हादसे घटित हो सकते हैं बल्कि घायल होने से जान भी जा सकती है।

कलायत-पिंजुुपुरा मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से की रिपेयर में हुए विलंब को लेकर कई बार हरियाणा राज्य कृषि विपणन मंडल अधिकारियों से संपर्क साधा गया। लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।

हमने तो राशि जमा करवा दी : एसडीओ

कलायत जन स्वास्थ्य विभाग उप मंडल अभियंता इंद्राज पंवार ने कहा कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट योजना को सुदृढ़ बनाने के लिए अमीन ड्रेन तक भूमिगत पाइप लाइनें बिछाने को मार्ग का उपयोग किया गया। इसके लिए बाकायदा संबंधित विभाग से अनुमति लेते हुए इसकी राशि जमा करवाई गई।


प्रक्रिया के अनुसार जिन विभाग को इसकी क्षतिपूर्ति की राशि जारी हुई उसको इसकी मरम्मत करनी है। किस कारण अभी तक रिपेयर नहीं हुई इसको लेकर वे अधिकारियों से संपर्क करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed