{"_id":"64f63733230dd837560c3974","slug":"the-road-could-not-be-built-despite-cms-announcement-kaithal-news-c-18-1-knl1004-211680-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सीएम घोषणा के बावजूद नहीं बन सकी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सीएम घोषणा के बावजूद नहीं बन सकी सड़क
Tue, 05 Sep 2023 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 05 Sep 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
सीवन। छह साल पहले मुख्यमंत्री ने घोषणा की लेकिन आज तक पोलड़ गांव से शुरू होने वाली सड़क जो सरस्वती नदी के मार्ग के साथ बननी थी, शुरू नहीं हो सकी है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने सरस्वती हैरिटेज बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच के साथ मुलाकात की। उन्होंने जल्द ही सड़क निर्माण शुरू करवाने का आश्वासन दिया है।
गौरतलब है कि गांव पोलड़ से सरस्वती नदी के किनारे एक सड़क का निर्माण किया जाना है जोकि रसूलपुर, नौच, मांगणा, सतौड़ा होते हुए पिहोवा चीका मार्ग तक जानी है। वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस संबंध में घोषणा की थी, लेकिन यह योजना मूर्तरूप न ले सकी। इस सड़क निर्माण के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने सरस्वती हैरिटेज बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच के साथ मुलाकात की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद छह साल बीतने के बावजूद सड़क का निर्माण अभी तक शुरू नहीं किया गया है।
यह भी जानकारी दी कि सीवन के गांव पोलड़ से शुरू होकर सरस्वती नदी के साथ साथ होती हुई यह सडक़ रसूलपुर, नौच मांगणा, सतौड़ा होते हुए पिहोवा चीका रोड पर निकलेगी। इससे क्षेत्र की जनता को पेहवा, कुरुक्षेत्र, हरिद्वार व चंडीगढ़ के लिए नया रास्ता मिलेगा। इससे जनता का समय और धन दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन
दरअसल, सरस्वती हैरिटेज बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच सोमवार को सरस्वती नदी से जुड़े सभी पवित्र तीर्थ व घाटों को विकसित करने के लिए गांव प्रभावत, पिसौल व खरकां के दौरे पर थे, जहां पर उन्हें सड़क के निर्माण के लिए मांगपत्र सौंपा है। उपाध्यक्ष ने कहा कि निर्माण जल्द ही करवाया जाएगा क्योंकि मुख्यमंत्री की घोषणा जरूर पूरी होती है।