Hindi News
›
Haryana
›
Kaithal News
›
The relatives demonstrated in the mini secretariat against the non-arrest of the accused
{"_id":"62324606fd003725db38875c","slug":"the-relatives-demonstrated-in-the-mini-secretariat-against-the-non-arrest-of-the-accused-kaithal-news-knl102103321","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में परिजनों ने लघु सचिवालय में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में परिजनों ने लघु सचिवालय में किया प्रदर्शन
The relatives demonstrated in the mini secretariat against the non-arrest of the accused
- फोटो : Kaithal
Link Copied
कैथल। मंगलवार को पूंडरी में अपने मामा के घर आई लड़की के साथ मारपीट कर सिर में चोट मारने के मामले में कार्रवाई न किए जाने के विरोध में परिजनों ने लघु सचिवालय में जमकर नारेबाजी की। परिजन लघु सचिवालय में एक सड़क पर लाइन बनाकर बैठ गए। साथ ही घायल लड़की को सड़क पर लेटाकर प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस ने घायल लड़की को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही परिजनों को आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
लड़की की मां महिला रीना ने बताया कि 15 मार्च को अपने बच्चों के साथ अपने मायके पूंडरी आई थी। ढाई बजे के करीब मनीष व रोशन लाल ने उसकी लड़की कोमल के सिर पर ईंट मारी। ईंट लगने के बाद उसकी लड़की घायल हो गई और पूंडरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। महिला का कहना था कि पूंडरी पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। परिजनों के साथ घायल लड़की सड़क पर लेटी रही और परिजन जमकर नारेबाजी करते रहे। इसके बाद थाना सिविल लाइन से पुलिस टीम पहुंची। पुलिस ने घायल लड़की को इलाज के लिए भेजा और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस संबंध में एसएचओ पूंडरी ने कहा कि पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। एक्स-रे रिपोर्ट का इंतजार है। जैसे ही रिपोर्ट मिलेगी, कार्रवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।