{"_id":"67a7b1d31e1add9660093050","slug":"the-process-of-making-cards-under-happy-card-scheme-is-lax-kaithal-news-c-18-1-knl1004-577481-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हैप्पी कार्ड योजना के तहत कार्ड बनने की प्रकिया ढीली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हैप्पी कार्ड योजना के तहत कार्ड बनने की प्रकिया ढीली
Sun, 09 Feb 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। प्रदेश सरकार की ओर से पिछले साल ही मार्च में शुरू की गई हैप्पी कार्ड योजना के तहत कार्ड बनने की प्रकिया ढीली है। विधानसभा चुनाव होने के बाद आवेदन के बावजूद हैप्पी कार्ड अब तक नहीं बन सके हैं। ऐसे में आवेदन करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि चुनाव में आचार संहिता लगने के बाद हैप्पी कार्ड बनाने की प्रक्रिया बंद की गई थी। वहीं, जिले में अब तक दो लाख से अधिक आवेदन आ चुके हैं। इसमें से महज एक लाख 60 हजार के करीब ही बने हैं। इनमें से करीब एक लाख 30 हजार ही वितरित हुए हैं।
लोगों का कहना है कि हैप्पी कार्ड नियमानुसार 15-20 दिनों में बन जाने चाहिए लेकिन तीन-तीन महीने बीत जाने के बाद भी नहीं बन पा रहे हैं। कार्ड बनने की प्रक्रिया बेहद ढीली होने के चलते बचे हुए कार्ड अब तक नहीं बन सके हैं।
विज्ञापन
यह है हैप्पी कार्ड की योजना ः प्रदेश सरकार ने पिछले साल मार्च में ही एक लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों के लिए हरियाणा रोडवेज में निशुल्क यात्रा देने की योजना शुरू की थी। इसके तहत जिले के करीब दो लाख परिवारों को लाभ मिलना है। इसमें लाभार्थी परिवार रोडवेज की सामान्य बसों में सालाना एक हजार किलोमीटर तक निशुल्क सफर कर पाएंगे। योजना के लाभार्थी परिवारों को एक स्मार्ट कार्ड बनाकर दिया गया है। इस कार्ड के माध्यम से ही वे रोडवेज की बसों में सफर तय कर पा रहे हैं। यह रोडवेज में परिचालकों की ओर से प्रयोग की जा रही ई-टिकटिंग मशीनों से जुड़ा है।