फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The problems of farmers are being resolved: SDM

किसानों की समस्याओं का किया जा रहा समाधान : एसडीएम

Mon, 08 Sep 2025 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 08 Sep 2025 03:35 AM IST
विज्ञापन
The problems of farmers are being resolved: SDM
गुहला-चीका। एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने कहा कि रविवार को घग्गर का जल स्तर 24.2 फुट पर 52 हजार 381 क्यूसिक पानी दर्ज किया गया है, जोकि खतरे के निशान से करीब एक फीट ऊपर है। प्रशासन सतर्क है। हालांकि टांगरी व अन्य नदियों में जल स्तर कम होने सूचना मिली है, जल्द ही घग्गर नदी का जल स्तर भी कम होने की संभावना है। विभिन्न विभागों की ओर से किसानों व लोगों की समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन

एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने कहा कि सिंचाई विभाग की ओर से पॉकलेन, जेसीबी व अन्य मशीनों के साथ-साथ लेबर से तटबंध को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। हांसी-बुटाना नहर के कमजोर हिस्से को भी मजबूत किया जा रहा है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सरपंचों से संपर्क बनाए हुए हैं, रात को ठीकरी पहरे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आबादी में कहीं पर पानी नहीं घुसा है। फिलहाल घग्गर से लगते 39 गांवों में करीब छह हजार एकड़ में पानी भरा हुआ है। इसके लिए जल्द ही क्षतिपूर्ति पोर्टल खोले जाने की संभावना है। आज धीरे-धीरे पानी खेतों से कम हो रहा है। इसके अलावा राजस्व विभाग द्वारा ऐसे कच्चे मकानों की भी पहचान कर ली है, जो बारिश व बढ़ते जल स्तर के कारण गिर सकते हैं। उनको अस्थायी रूप से दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डीसी प्रीति, एसपी आस्था मोदी व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निरंतर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।
विज्ञापन

गांवों में जहां भी पानी की निकासी की समस्या है, उसे दूर किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग, मार्केटिंग बोर्ड की ओर से सड़कों की बंद पड़ी पुलियों को खोला गया है, ताकि जल निकासी सुचारू रूप से हो। नगर पालिका की ओर से शहर में ड्रेन व नालों की सफाई व फोगिंग आदि कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग ने चार कंट्रोल रूम की स्थापना की है, जिसमें रत्ताखेड़ा कड़ाम, रत्ताखेड़ा लुकमान, टटियाणा और बाउपुर शामिल हैं। वॉटर टैंकर के माध्यम से पानी की सप्लाई की जा रही है, ताकि कहीं भी पेयजल से संबंधित कोई समस्या न आए। जहां वॉटर सप्लाई की लाइन को दुरूस्त करने की जरूरत थी, वहां मरम्मत की जा रही है। पानी के नमूने भी लिए जा रहे हैं, ताकि जलजनित बीमारियों के खतरे से निपटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से आह्वान भी किया कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जिला प्रशासन की ओर से जारी हिदायतों की पालना करें। सोशल मीडिया पर पुरानी वीडियो को शेयर न करें। यदि किसी किसान व आमजन की कोई समस्या है तो वह लघु सचिवालय में स्थापित हेल्पलाइन नंबर 01746-234528 व गुहला उपमंडल स्तर पर हेल्पलाइन नंबर 01743221555 पर संपर्क किया जा सकता है। इन नंबरों पर आने वाली समस्याओं का तुरंत जिला व स्थानीय प्रशासन द्वारा समाधान करवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed