फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The problem of lifting is coming due to shortage of vehicles

Kaithal News: गाड़ियों की कमी से आ रही उठान की समस्या

Wed, 23 Apr 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 23 Apr 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
The problem of lifting is coming due to shortage of vehicles
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले की अनाज मंडियों की आवक अब जोरों पर है और अब सीजन समाप्ति की ओर है। इस समय सीजन तो खत्म होने को है, लेकिन इस बार गेहूं की फसल की उठान में 10 से 15 दिन की देरी हो रही है। उठान की यह समस्या गाड़ियों की कमी की समस्या के कारण आ रहा है।

आढ़तियों का कहना है कि जिस ठेकेदार ने उठान की ठेका लिया है, उसके पास पर्याप्त संख्या में गाड़ियां नहीं है। ऐसे में सही समय पर गेहूं की उठान नहीं हो पा रही है। गौरतलब है कि इस समय जिलेभर की अनाज मंडियों में 13 लाख से अधिक क्विंटल की आवक हो चुकी है, लेकिन करीब साढ़े तीन लाख क्विंटल गेहूं की फसल का उठान हो सकी है।
विज्ञापन


इस समस्या के संदर्भ में एक दिन पहले ही आढ़तियों ने डीसी से मिलकर अपनी बात रखी थी। पिछले करीब एक सप्ताह से उठान की समस्या का कोई समाधान नहीं होने से आढ़ती परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूरों की कमी से ट्रक से माल उतारने में लग रहा समय : एक तरफ जहां उठान की समस्या बनी है।

वहींं, उठान होने के बाद अब गोदामों में मजदूरों की कम के चलते लोडेड ट्रकों से माल उतारने में भी 24 से 26 घंटे का समय लग रहा है। ऐसे में लोडेड गाड़ियों के चालकों को भी एक से डेढ़ दिन का समय लग रहा है। हैफेड के गोदाम में अपनी गाड़ी से गेहूं की फसल उतारने पहुंचे चालक ने बताया कि यहां पर अभी केवल तीन टोलियां ही हैं।

ऐसे में ट्रकों की संख्या अधिक होने के कारण माल उतरवाने में काफी अधिक समय लगा है।

वह मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अपनी गाड़ी लेकर गोदाम के बाहर पहुंचा था परंतु उसे बुधवार सुबह तक गाड़ी से माल उतारने की जानकारी दी है।

ऐसे में उसे एक दिन का इंतजार करना पड़ेगा। उधर, मार्केट कमेटी कैथल के सचिव नरेंद्र ढुल ने बताया कि मंडियों में अब व्यवस्था ठीक होने लगी है।





उठान के ठेकेदार को भी उठान में तेजी लाने के दिशा-निर्देश जारी किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed