फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The prices of dry fruits have increased since July.

Kaithal News: जुलाई के बाद चढ़ गए सूखे मेवे के दाम

Fri, 26 Sep 2025 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 26 Sep 2025 03:04 AM IST
सार

कैथल में शारदीय नवरात्र के दौरान सूखे मेवों के दामों में भारी बढ़ोतरी देखी गई है। श्रद्धालुओं को फलाहार के लिए महंगे मेवे खरीदने में आर्थिक कठिनाई हो रही है। इससे बजट पर सीधा असर पड़ा है।

विज्ञापन
The prices of dry fruits have increased since July.

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। शारदीय नवरात्र पर सूखे मेवों के दामों में बढ़ोत्तरी से श्रद्धालुओं की जेब पर बोझ बढ़ गया है। फलाहार में इस्तेमाल होने वाले बादाम, काजू, मखाना और किशमिश की कीमतों में वृद्धि श्रद्धालुओं को अखर रही है।

वीरवार को तलाई बाजार में सूखे मेवों की दुकानों पर पहुंचे खरीदारों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि बजट का ख्याल रखना मजबूरी है। जुलाई से अब तक मूंगफली को छोड़कर लगभग सभी मेवों के दाम 400 से 1200 रुपये तक बढ़ गए हैं।
विज्ञापन


चंदाना गेट निवासी अमित ने बताया कि दामों में भारी बढ़ोतरी के कारण अब सूखे मेवे लेने से पहले दो बार सोचना पड़ता है। गृहिणी वैशाली ने कहा कि यदि व्रत में फलाहार के लिए मेवे खरीदते हैं तो घर की अन्य जरूरतों में कटौती करनी पड़ती है। तलाई बाजार के दुकानदार मनोज भदानी ने बताया कि थोक में ही मेवे महंगे आ रहे हैं, इसलिए खुदरा में महंगे दाम पर बेचना मजबूरी है। विक्रेता आशीष कुमार ने कहा कि नवरात्र में मांग बढ़ने से कीमतें लगभग दोगुनी हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूदा दाम
ड्राई फ्रूट
जुलाई
नवरात्र


में दाम
में दाम

अखरोट
800
1000

किशमिश
250
400

सूखा नारियल
200
450

मखाना
800
1200

काजू
900
1100

बादाम
700
900

पिस्ता
800
1100

प्रति किलो रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed