फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The press shop was set on fire

Kaithal News: प्रेस की दुकान में लगा दी आग

Wed, 23 Apr 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 23 Apr 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
The press shop was set on fire
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के सेक्टर-19 में रात के समय अज्ञात आरोपियों ने एक कपड़े प्रेस करने वाली महिला की दुकान में आग लगा दी। इससे करीब 20 हजार रुपये के कप़ड़े आदि जलकर राख हो गए। महिला पिछले कई साल से सेक्टर 19 और 20 के मोड़ के ऊपर अपनी दुकान पर शहर वासियों के कपड़े प्रेस कर रही थी। हालांकि आग लगाने वाले आरोपियों का अभी पता नहीं लग पाया है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना सोमवार देर रात की है। सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वहीं, इस संबंध में महिला को भी सूचित किया गया। जब तक महिला अपनी दुकान पर पहुंची, तब तक सारा सामान जल चुका था।
विज्ञापन


गांव कठवाड़ निवासी पिंकी ने बताया कि सेक्टर के लोगों के कपड़े वे प्रेस करने का काम करती है। रोजाना की तरह कई लोगों के कपड़े उसे पास प्रेस करने के लिए आए हुए थे, वे सब जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा दुकान में रखा काउंटर, कुर्सी, मेज व अन्य सामान भी जल गया। उसे काफी नुकसान हुआ है। महिला ने प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई है।

डायल 112 टीम के अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंच गए थे। स्थिति का जायजा लिया। अभी तक आग लगने वाले आरोपी का पता नहीं लग पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द से जल्द आरोपी के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

शाम को चली गई थी घर

गांव कठवाड़ निवासी महिला पिंकी ने बताया कि वह कई साल से सेक्टर 19-20 में कपड़े प्रेस करने का काम करती है। रोजाना की तरह वह शाम को करीब साढ़े सात बजे अपनी दुकान बंद करके घर चली गई।


उसने आरोप लगाते हुए कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसकी दुकान में आग लगा दी। महिला ने बताया कि दुकान में सेक्टर के लोगों के कपड़े प्रेस करने के लिए आए हुए थे, वे सब जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed