{"_id":"62991566677ee86af90a7609","slug":"the-postmaster-did-the-fraud-of-lakhs-kaithal-news-knl110271122","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमास्टर ने किया लाखों का फर्जीवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमास्टर ने किया लाखों का फर्जीवाड़ा
विज्ञापन
कैथल। राजौंद में वर्ष 2016 से 2018 तक कार्यरत रहे पोस्टमास्टर ने विभागीय फंड से 91 लाख 49 हजार 794 रुपये का फर्जीवाड़ा किया है। पुलिस ने अब कुरुक्षेत्र डाक विभाग के अधीक्षक की शिकायत पर आरोपी पोस्टमास्टर के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में कुरुक्षेत्र डाक विभाग के अधीक्षक ताराचंद ने बताया कि जींद जिले के गांव चुहड़माजरा निवासी राजेश कुमार विभाग में कार्यरत था। वह 26 अप्रैल 2016 से 29 नवंबर 2018 तक राजौंद में पोस्टमास्टर रहा, जहां उसने सरकारी पैसे में गबन किया। आरोप है कि उसने 91 लाख 49 हजार 794 रुपये की धोखाधड़ी की। बाद में उसका तबादला गुड़गांव मंडल में हो गया, जहां से उसे अंबाला मंडल के अधिकारियों द्वारा की गई जांच में जवाबदेही के लिए रिलीव कर दिया गया।
इस दौरान वह अधिकतर समय गैर हाजिर रहा। जांच के दौरान उसने 18 लाख 70 हजार रुपये की राशि जमा करवा दी, लेकिन अभी उसकी ओर 72 लाख 79 हजार 794 रुपये की राशि बकाया है। उसने सरकारी पैसे में गबन करके धोखाधड़ी की है। राजौंद पुलिस थाने में पुलिस ने आरोपी पोस्टमास्टर राजेश के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।