फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The nation's future will be secure only if the youth stay away from drugs: Dr. Ashok

युवा नशे से दूर रहेंगे तभी राष्ट्र का भविष्य सुरक्षित होगा : डॉ. अशोक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
The nation's future will be secure only if the youth stay away from drugs: Dr. Ashok
युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करते डा. वर्मा। विज्ञ​प्ति
गुहला-चीका। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देने के उद्देश्य से एवी विद्यामंदिर स्कूल, चीका में नो ड्रग्स-सेव लाइफ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अशोक कुमार वर्मा, सब-इंस्पेक्टर, हरियाणा पुलिस रहे। वर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और यदि वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रहेंगे, तभी समाज और राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं बल्कि उसके परिवार, समाज और भविष्य को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने नशे के सामाजिक, आर्थिक, मानसिक व कानूनी दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। विद्यार्थियों से अनुशासित जीवन, सकारात्मक सोच और अच्छे मित्रों का चयन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशे से संबंधित विभिन्न जिज्ञासा प्रस्तुत की जिनका डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने सरल व प्रेरक ढंग से समाधान किया। विद्यार्थियों ने स्वयं नशे से दूर रहने और अपने परिवार और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया।

युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करते डा. वर्मा। विज्ञप्ति

युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करते डा. वर्मा। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed