{"_id":"65ee34bba89328229f01ec24","slug":"the-miscreants-beat-the-young-man-and-fed-him-poisonous-substance-absconded-with-rs-3000-kaithal-news-c-245-1-kht1001-112613-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: युवक से मारपीट कर बदमाशों ने खिलाया जहरीला पदार्थ, तीन हजार लेकर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: युवक से मारपीट कर बदमाशों ने खिलाया जहरीला पदार्थ, तीन हजार लेकर हुए फरार
Mon, 11 Mar 2024 04:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 11 Mar 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
कैथल। कलायत के गांव खरक पांडवा में दो-तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया और तीन हजार रुपये लेकर फरार हो गए। उपचार के दौरान रविवार को पीड़ित युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त पाडला गांव निवासी अमन-23 के रूप में हुई, जो हरियाणा रोजगार कौशल निगम के तहत बेलदार के पद पर कार्यरत था। पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है कि शनिवार दोपहर के समय लूट के इरादे से अमन को जहरीला पदार्थ दिया गया।
कलायत थाने में दी गई शिकायत में पाडला गांव निवासी धर्मपाल ने बताया कि उसके तीन बेटे हैं। छोटा बेटा अमन-23 कौशल निगम के तहत बेलदार के पद पर कार्यरत था और उसकी ड्यूटी खरक पांडवा के पास नहर (रजवाहे) पर थी। वह अविवाहित था। नौ मार्च को उसका बेटा सुबह के समय अपनी बाइक पर निकला था। दोपहर करीब एक बजे गांव खटकड़ निवासी भांजे अनिल का फोन आया कि अमन को खरक पांडवा में फाटक के पास उल्टी लग रही है, इसलिए वे जल्द पहुंचे। इसके बाद एक ऑटो के माध्यम से वे वहां पहुंचा। जहां अमन की हालत काफी खराब थी। पूछने पर अमन ने बताया कि नहर पटरी पर दो-तीन नकाबपोशों ने उसके साथ मारपीट की और उसके मुंह में कुछ जहरीला पदार्थ डालकर पानी पिला दिया। उसके पर्स में करीब तीन हजार रुपये थे, जो लेकर भाग गए। परिजन बेटे को जिला नागरिक अस्पताल में लेकर आए तो डॉक्टर ने प्राथमिक चिकित्सा देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद वह उसे कैथल के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां इलाज के दौरान अमन की 10 मार्च को मौत हो गई। कलायत थाना पुलिस के अनुसार, मृतक अमन के पिता की शिकायत पर दो से तीन अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इससे पहले मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने उसे परिजनों के हवाले कर दिया।