{"_id":"6af4af6c50c072038d038dad","slug":"the-main-street-of-balu-village-has-been-submerged-in-dirty-water-for-a-month-kaithal-news-c-245-1-kht1013-157751-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एक माह से गंदे पानी में डूबी गांव बालू की मुख्य गली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एक माह से गंदे पानी में डूबी गांव बालू की मुख्य गली
विज्ञापन
गांव बालू की मेन गली में खड़ा पानी
कलायत। गांव बालू बिढ़ाण पट्टी की मुख्य गली में पिछले करीब एक महीने से तालाब के ओवरफ्लो का गंदा पानी जमा है। ग्रामीण गुरदेव सिंह, बलवान, पालाराम और प्रीतम सहित अन्य ने बताया कि समस्या को लेकर पहले भी शिकायत दर्ज करवाई जा चुकी है लेकिन ग्राम पंचायत और संबंधित विभाग के अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया।
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और डीसी अपराजिता से समस्या का जल्द समाधान करवाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र जलभराव से निजात नहीं मिली तो वे कलायत उपमंडल कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस संबंध में बीडीपीओ रितु शर्मा से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
पाइप लाइन कई जगह से क्षतिग्रस्त
सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट साहिल ने बताया कि तालाब की निकासी की पाइप लाइनें कई जगह से क्षतिग्रस्त है जिनको ठीक किया जा रहा है। शुक्रवार सुबह तक पाइप लाइनें ठीक होने की संभावना है। पाइप लाइनों की मरम्मत होते ही मोटर चलाकर पानी की निकासी कर दी जाएगी।