फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The lights on the main crossings of the city are not working

Kaithal News: शहर के मुख्य चौराहों पर लाइटें खराब

Wed, 23 Apr 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 23 Apr 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
The lights on the main crossings of the city are not working
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के मुख्य चौराहों पर करीब 80 लाख रुपयों की लागत से लगाई लाइटें खराब हो चुकी हैं। शहर के चार चौक चौराहों पर 20-20 लाख रुपये की लागत से ये लाइटें लगाई गई थी। करीब डेढ़ साल से ये लाइटें खराब पड़ी हैं।

हालांकि इस संदर्भ में नगर परिषद अधिकारियों का दावा है लाइटों के चलने से चौक पर जाम की समस्या अधिक होती है। इसलिए ही इन लाइटों को बंद किया गया है। अब नगर परिषद इन लाइटों को ठीक कराने की जहमत नहीं उठा रही है। गौरतलब है कि इन चौराहों में ढांड बाइपास चौक, नया बस स्टैंड चौक, पिहोवा चौक, पुराना जींद बाइसपास चौक शामिल हैं। यहां पर लाइटें न होने की वजह से राहगीरों को काफी दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन


पूर्व उपायुक्त प्रियंका सोनी ने भी कई बार नगर परिषद को लाइटों को दुरुस्त कराने के आदेश दिए पर नतीजा सिफर रहा। राहगीरों के मुताबिक, जब से लाइटें लगी हैं, वे करीब 10 बार खराब हो चुकी हैं। बावजूद इसके इन्हें दुरुस्त नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक चौराहे पर करीब 20 लाख रुपये की लागत से लाइटें लगाई गई थी, लेकिन अब इनकी कोई संभाल नहीं की जा रही है। सरकार व प्रशासन की ओर से लोगों को कानून का पाठ पढ़ाया जा रहा है।


लोगों को बताया जा रहा है कि अगर नियमों का पालन नहीं किया तो चालान कटेगा। अब प्रशासन की ओर से नियमों की अनदेखी की जा रही है।

नगर परिषद के अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी रोजाना यहां से आते जाते हैं, लेकिन उसके बाद भी कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। -सतीश कुमार, शहरवासी

ट्रैफिक लाइटों को ठीक करने के लिए कर्मचारियों को आदेश दिए हुए हैं। पहले जो कंपनी लाइटों को ठीक करती है। इसे पत्राचार किया गया है। जल्द ही सभी ट्रैफिक लाइटों को ठीक करवा दिया जाएगा। -रवि ओबरॉय, नगर परिषद के एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed