{"_id":"6754b45347efef8d2c00f104","slug":"the-lake-in-suryakund-dera-will-be-renovated-kaithal-news-c-18-1-knl1004-535217-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सूर्यकुंड डेरे में सरोवर को होगा जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सूर्यकुंड डेरे में सरोवर को होगा जीर्णोद्धार
Sun, 08 Dec 2024 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 08 Dec 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। माता गेट स्थित सूर्यकुंड डेरे में सरोवर पर किए जाने वाले जीर्णोद्धार के कार्य के मामले में अब कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड यानि केडीबी ने लोक निर्माण विभाग को निर्माण प्रक्रिया की रिपोर्ट बनाने निर्देश दिए है। इसके बाद अब लोक निर्माण विभाग सरोवर पर निर्माण के लेकर अपनी एक अलग रिपोर्ट बनाएगा। इसके आधार पर ही डेरे के सरोवर पर निर्माण प्रक्रिया के निविदा सूचना जारी करने का काम किया जाएगा।
इस सरोवर पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक बजट से निर्माण कार्य होना है। इसमें शौचालय से लेकर घाट तक शामिल हैं। वहीं, सरोवर पर करीब पांच साल से निर्माण कार्य लंबित है। इसके जीर्णोद्धार के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये की राशि की अक्तूबर माह में ही प्रशासनिक स्वीकृति मिली थी। इस दौरान इसके निर्माण कार्य के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड को जिम्मा सौंपा था। सूर्यकुंड डेरे के सरोवर पर घाट व शौचालयों का निर्माण होना है। इसके लिए वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री की घोषणा में इस कार्य को शामिल किया गया था।
चैत्र नवरात्र पर लगता है मेला, पहुंचते हैं लाखों श्रद्धालु ः मंदिर के महंत रमनपुरी ने बताया कि सूर्यकुंड मंदिर परिसर में बने काली माता मंदिर में चैत्र नवरात्र पर दो दिन मेला लगता है। इस दो दिवसीय मेले में उत्तर भारत में स्थित हरियाणा दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान और यूपी से लाखों श्रद्धालु मंदिर में माथा टेकने के लिए पहुंचते हैं। इस समय में श्रद्धालुओं के लिए यहां स्नान के लिए पानी का प्रबंध किया जाता है।
विज्ञापन
इस कारण ही मंदिर परिसर में सरोवर में श्रद्धालुओं को स्नान करने के लिए घाट की जरूरत पड़ती है। यहां पर महिला घाट न होने के कारण महिलाओं को भी स्नान की सुविधा नहीं मिल पाती है। इस समय इन घाटों की हालत भी खराब हो चुकी है। सरकार के निवेदन है कि जल्द ही निर्माण कार्य पूरा किया जाए। सूर्यकुंड मंदिर परिसर में घाट और शौचालय बनाने की घोषणा पिछले विधानसभा चुनाव से पहले वर्ष 2018 के अंत में हुई थी। वर्ष 2019 में विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बावजूद सूर्यकुंड मंदिर परिसर में घाट व शौचालय का निर्माण नहीं हो पाया।
माता गेट स्थित सूर्यकुंड डेरे में सरोवर पर किए जाने वाले जीर्णाेंद्धार के कार्य के मामले में दोबारा एस्टीमेट बनाया जाना है। इस एस्टीमेट बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को ही रिपोर्ट बनाने के लिए कहा गया है। अभी 15 दिसंबर तक कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के बाद रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। - मदन मोहन छाबड़ा, मानद सचिव, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड।