फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The in-laws beat up the soldier who went to pick up his wife.

पत्नी को लेने गए सिपाही को ससुराल पक्ष ने पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
The in-laws beat up the soldier who went to pick up his wife.
एक सिपाही ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट आर गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सिपाही की शिकायत पर पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बीरबांगड़ा निवासी राजेश कुमार ने तितरम थाना को दी शिकायत में बताया कि वह पुलिस में विभाग में सिपाही है और पंचकूला में आईटी सेल पुलिस हेड क्वार्टर में तैनात है। पांच दिन पहले वह पत्नी कोमल को उनके गांव सिसला में परिवार के सदस्यों से मिलाने के लिए ले गया था। वहां पहुंचने पर कोमल के घरवालों ने उसे ससुराल भेजने से मना कर दिया। 30 जुलाई को वह मां सावित्री के साथ पत्नी को लेने के लिए गया था। उसने पत्नी कोमल को साथ चलने के लिए कहा तो उसकी सास और ससुर धर्मपाल अचानक से तैश में आए गए। दोनों ने उसके और उसकी मां के साथ गाली-गलौज और फिर हाथापाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान उसका ससुर रसोई के अंदर जाकर गंडासी उठा कर लाया और उस पर हमला कर दिया। इसके बाद वह अपनी मां को लेकर वहां से चला गया। आरोप है कि जाते समय उसके ससुर ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। उसने घटना के बारे में अपने पिता और भाई को बताया तो उन्होंने उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल जगभान सिंह ने बताया कि पुलिस ने राजेश कुमार की शिकायत पर आरोपी पत्नी कोमल, सास सुनीता और ससुर धर्मपाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed