फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The hunger strike against corruption received support.

Kaithal News: भ्रष्टाचार के विरोध में अनशन को मिला समर्थन

Tue, 14 Apr 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 14 Apr 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
The hunger strike against corruption received support.
कलायत। कपिल मुनि मंदिर परिसर में समाजसेवी राधेश्याम प्रजापति का अनशन जारी है, जिसे सोमवार को विभिन्न संगठनों के समर्थन से बल मिला। धरना स्थल पर आयोजित पंचायत में राज्यभर से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पंचायत की अध्यक्षता परंपरा से हटकर भगवान कपिल मुनि को मानकर की गई। बैठक में भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़े सबूतों की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व मंत्री रणबीर गंगवा से जांच की मांग उठाई गई। मामले को सरकार तक पहुंचाने के लिए प्रतिनिधिमंडल गठित करने का निर्णय लिया गया। मांगपत्र में एसआईटी गठन, भुगतान रोकने व वाटर पार्क सील करने की मांग शामिल है। वक्ताओं ने इसे जनहित से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप लगाया। चेतावनी दी गई कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed