{"_id":"6893b23600b1ddf553011b03","slug":"the-heat-persisted-throughout-the-day-and-the-humidity-also-troubled-kaithal-news-c-245-1-kht1010-135902-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बनी रही पूरे दिन गर्मी, उमस ने भी सताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बनी रही पूरे दिन गर्मी, उमस ने भी सताया
Thu, 07 Aug 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर में बुधवार को पूरे दिन गर्मी बनी रही जिससे उमस में भी कोई कमी नहीं आई। सुबह से ही शाम होने तक गर्मी में कोई परिवर्तन नहीं आया मौसम विभाग की ओर से बुधवार को हल्की सये माध्यम बारिश होने की उम्मीद जताई थी लेकिन बारिश होने की स्थिति नहीं बनी।
जिससे जिले का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री और न्यूनतम 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर को 12 बजे आसमान में हल्के से बादल छाए , कुछ देर बाद तेज धूप निकलने से मौसम में गर्माहट महसूस की गई। नौ अगस्त को सावन का महीना खत्म होगा फिर भादो का महीना शुरू होगा। जिसमें और भी ज्यादा चिपचपी गर्मी होती जिससे पूरे दिन कूलरों व पंखों के आगे भी पसीना नहीं सूखता। हाालंकि मौसम विभाग की ओर से आठ अगस्त के बाद मानसून का प्रभाव कम होने की आंशका जताई है। जिससे अब बारिश बुहत ही कम होगी। यह स्थिति इस लिए बन रही है, क्योंकि मानसून टर्फ रेखा हरियाणा से हट कर बंगाल की ओर बढ़ जाएगी।
जिसके बाद मानसूनी गतिविधियाें में कमी आएगी। मानसून सीजन में एक जून से चार अगस्त तक कुल जिले में 254 एमएम बारिश हुई। जो सामान्य से 24 प्रतिशत ज्यादा रही।
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के मौसम समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि इस साल मानसून अपने तय समय से पहले पहुंचा। एक जून से चार अगस्त तक प्रदेश में 254 एमएम बारिश दर्ज की गई जबकि सामान्य बारिश 221 एमएम होती है जो सामान्य से 24 प्रतिशत ज्यादा है। हरियाणा में मानसून सितंबर के तीसरे सप्ताह तक सक्रिय रहता है। ऐसे में हम मानसून का आधा सीजन अभी बचा हुआ मान सकते हैं।