फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The half-burnt body of the woman was identified, the husband turned out to be the killer

महिला के अधजले शव की हुई पहचान, पति ही निकला हत्यारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
The half-burnt body of the woman was identified, the husband turned out to be the killer
The half-burnt body of the woman was identified, the husband turned out to be the killer - फोटो : Kaithal
कैथल/पूंडरी। गांव बरसाना-हाबड़ी सड़क मार्ग के करीब 19 जनवरी को पराली के ढेर में मिले महिला के अधजले शव के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। महिला की पहचान गांव बरसाना में विवाहिता प्रियंका के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार महिला के पति ने ही ईंट से मारकर उसकी हत्या की थी और फिर शव को पराली में रखकर आग लगा दिया था। मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन अभी हत्याकांड का खुलासा नहीं किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पति से पूछताछ के बाद मंगलवार को घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार 19 जनवरी की रात को पुलिस को बरसाना-हाबड़ी मोड़ पर एक महिला का अधजला शव पराली के ढेर में मिला था। सूचना मिलने पर देर रात एसपी लोकेंद्र सिंह ने आला अधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा किया था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया था। करीब पांच दिन की जांच पड़ताल के बाद पुलिस को मामले में सफलता हाथ लगी है। पुलिस के अनुसार अधजले शव की पहचान गांव बरसाना की प्रियंका के रूप में हुई है, जिसकी हत्या के आरोप में उसके पति सलिंद्र को कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। वारदात को क्यों और किस तरह अंजाम दिया गया, इसका खुलासा पुलिस मंगलवार को करेगी।
विज्ञापन

दूसरी ओर पुलिस सूत्रों व मृतका के परिजनों के अनुसार प्रियंका-25 हत्या की वारदात से पहले कई दिनों से लापता थी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस ने घटनाक्रम की कड़ी दर कड़ी जानकारी हासिल की तो पता चला कि हाबड़ी-बरसाना रोड पर 19 जनवरी को मिला शव प्रियंका का ही था। प्रियंका घटना के दिन अपनी ननद के यहां जा रही थी। उसके पति ने उसे फोन करके वापस बुला लिया था। वह अपनी बाइक पर बैठाकर उसे खेत में ले गया, जहां पीछे से उसके सिर में ईंट से वार कर हत्या कर दी एवं शव को दिन में पराली के ढेर में छिपा दिया। इसके बाद रात को उसमें आग लगा दी। कैथल पहुंचे महिला के एक परिजन ने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी पर शक करता था। परिजन प्रॉपर्टी को लेकर भी कुछ विवाद बता रहे हैं, हालांकि पुलिस की ओर से मंगलवार को पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। इस संबंध में एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका की शिनाख्त के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को पूरे मामले की जानकारी सार्वजनिक कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed