फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The girl ended her life by hanging herself

Kaithal News: युवती ने फंदा लगाकर समाप्त की जीवनलीला

Thu, 15 Aug 2024 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 15 Aug 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
The girl ended her life by hanging herself
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजौंद की एक कॉलोनी में 19 वर्षीय युवती ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवती के पिता ने दो युवकों पर उसकी बेटी को परेशान करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


युवती के पिता ने ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी शहर के एक कॉलेज में पढ़ती थी। उसी कॉलेज में मोनू व शुभम नाम के युवक भी पढ़ते हैं। दोनों आरोपी उसकी बेटी को मोबाइल पर संदेश भेजकर व कॉल करके परेशान करते थे। साथ ही उसके साथ छेड़खानी करते थे। 13 अगस्त को आरोपियों से तंग आकर उसकी बेटी ने अपने घर में छत की कड़ी से चुन्नी के जरिये फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों आरोपियों के परेशान करने के कारण उसकी बेटी ने ऐसा कदम उठाया है। मामले के जांच अधिकारी मनबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed