फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The foundation stone was laid for development works worth about Rs 10 crore in ward number 11 of the city

Kaithal News: शहर के वार्ड नंबर 11 में करीब 10 करोड़ रुपये के विकास कार्याें का किया शिलान्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
The foundation stone was laid for development works worth about Rs 10 crore in ward number 11 of the city
कैथल। नगर परिषद कैथल की अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने सोमवार को शहर के वार्ड नंबर 11 में करीब 10 करोड़ रुपये के विकास कार्याें का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें शहीद भगत सिंह कॉलोनी में गलियों के निर्माण और इस वार्ड में अवैध से वैध हुई करीब पांच कॉलोनियों के करोड़ों रुपये के विकास कार्यशामिल हैं।
विज्ञापन

अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कहा कि सरकार दिल खोलकर शहर में विकास कार्य करवाने की अनुमति प्रदान कर रही है। इसलिए वे मुख्यमंत्री नायब सैनी को विशेष तौर पर धन्यवाद देना चाहेंगी, क्योंकि ऐसे कर्मशील मुख्यमंत्री की वजह से हम धरातल पर मजबूती से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

बताया कि उन्होंने लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से शहीद भगत सिंह कॉलोनी की गलियों का शिलान्यास किया है, जिससे स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। पहले इस क्षेत्र में सड़कें और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं थीं लेकिन अब सड़कें, बिजली और अन्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि वार्ड नंबर ग्यारह में लगभग आठ करोड़ रुपये की परियोजनाएं चल रही हैं, जिनमें से कुछ पूरी हो चुकी हैं और कुछ प्रस्तावित हैं। वार्ड 11 में ही लगभग चार से पांच कॉलोनियों को मंजूरी मिली है, जिनमें साढ़े चार करोड़ रुपये के विकास कार्य होने वाले हैं। इनमें से कुछ काम शुरू भी हो चुके हैं।

यह है परियोजनाओं का विवरण:
शहीद भगत सिंह कॉलोनी: दो करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से गली निर्माण का शिलान्यास आज किया गया है।
डिफेंस कॉलोनी एक्सटेंशन दो : 84 लाख 25 हजार रुपये की लागत से गली निर्माण कार्य प्रगति पर है।

शुगर मिल कॉलोनी पार्ट तीन : 43 लाख 21 हजार रुपये की लागत से गली निर्माण होगा।

अमबरसरिया डेरा : 16 लाख 72 हजार रुपये की लागत से लंबित गली का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।

भगत सिंह कॉलोनी एक्सटेंशन फेज दो: आठ लाख 62 हजार रुपये की लागत से गली निर्माण होगा।

भगत सिंह कॉलोनी मेन रोड से दादा खेड़ा: 33 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण होगा।

डिफेंस कॉलोनी गली नंबर नपांच और छह : 14 लाख 51 हजार रुपये की लागत से निर्माण कार्य होगा

गली नंबर आठ (कपूर चंद से बलवंत एसडीओ तक): 25 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

डिफेंस कॉलोनी गली नंबर दो (पार्ट वन और टू): निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
भगत सिंह कॉलोनी (प्यारा से सोमी वाली गली): निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

गली की मरम्मत और रखरखाव : 15 लाख रुपये की लागत से काम पूरा हो चुका है।

करनाल रोड पर गली नंबर चार बंसी लाल मानस वाली गली): निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

भगत सिंह कॉलोनी (महावीर सैनी से राजेश शर्मा मास्टर वाली गली): निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

पवन से प्रदीप वाली गली: 11 लाख 86 हजार रुपये की लागत से निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

ट्रैफिक पार्क में जिम: एक लाख 96 हजार रुपये की लागत से निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed