फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The form of Maharishi Valmiki reached Valmiki temple

Kaithal News: महर्षि वाल्मीकि का स्वरूप पहुंचा वाल्मीकि मंदिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
The form of Maharishi Valmiki reached Valmiki temple
गुहला-चीका। महर्षि बाल्मीकि का अष्टधातु से निर्मित मुर्ति का स्वरूप आज श्री वाल्मीकि मंदिर चीका में पहुंचा। जिसका सभी जातियों के लोगों ने स्वागत किया। ईश्वर व राकेश कुमार ने बताया कि यह स्वरूप अष्टधातु से निर्मित है, जो भारत के प्रसिद्ध मूर्तिकार ग्वालियर के प्रभात राय की ओर से तैयार किया गया है। बताया इस मूर्तिकार ने अमृतसर में महर्षि वाल्मीकि के सोने के स्वरूप को भी तैयार किया था। इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष रेखा रानी ने शिरकत की। रेखा रानी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि संस्कृत रामायण के प्रथम रचयिता हैं, जो आदिकवि के रूप में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने रामायण की रचना की। महर्षि वाल्मीकि की ओर से रची रामायण वाल्मीकि रामायण कहलाई जाती है। रामायण एक महाकाव्य है जो कि राजा राम के जीवन के सत्य व कर्तव्य से, परिचित करवाता है। उन्होंने कहा कि आदिकवि शब्द आदि और कवि के मेल से बना है। आदि का अर्थ होता है प्रथम और कवि का अर्थ होता है काव्य का रचयिता। महर्षि वाल्मीकि ने संस्कृत के प्रथम महाकाव्य के साथ संसार का पहला श्लोक भी कहे है जिसके पश्चात ही रामायण की रचना हुई हैं। प्रथम संस्कृत महाकाव्य की रचना करने के कारण वाल्मीकि जी आदिकवि कहलाए। इस मौके पर मंदिर प्रधान राकेश वाल्मीकि, पार्षद सुभाष, पुष्पा देवी, रेखा रानी, राजीव शर्मा, ईश्वर रिंपी, गुरमुख सिंह, देवी दयाल, रती राम, पंडित नंदकिशोर शास्त्री, मकली राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed