फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The first winner of the half marathon will get Rs 1.21 lakh

Kaithal News: हाफ मैराथन के प्रथम विजेता को मिलेंगे 1.21 लाख रुपये

Sat, 05 Jul 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 05 Jul 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
The first winner of the half marathon will get Rs 1.21 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। 13 जुलाई को कैथल में आयोजित होने वाली हाफ मैराथन में अधिक से अधिक लोग भाग लें और नशे के खिलाफ शुरू की गई मुहिम को मजबूत करें। यह आह्वान करते हुए उपायुक्त प्रीति ने जिलेवासियों से इसमें भाग लेने की अपील की। साथ ही उन्होंने बताया कि अब 21 किलोमीटर हाफ मैराथन में प्रथम विजेता को 1 लाख 21 हजार रुपये मिलेंगे। पहले यह राशि एक लाख 51 हजार रुपये तय थी।

उन्होंने बताया कि मैराथन की तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। आयोजन की शुरुआत अंबाला रोड स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह से होगी, जहां से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना करेंगे।
विज्ञापन


डीसी प्रीति ने बताया कि मैराथन तीन श्रेणियों में आयोजित होगी—21 किलोमीटर और 10 किलोमीटर की प्रोफेशनल रेस तथा पांच किलोमीटर की रन फॉर फन रेस। 21 किलोमीटर की दौड़ में भाग लेने के लिए 200 रुपये तथा 10 किलोमीटर रेस के लिए 100 रुपये पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है। पांच किलोमीटर की दौड़ में भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुरस्कार राशि में बदलाव किया गया है। अब 21 किलोमीटर हाफ मैराथन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को 1 लाख 21 हजार रुपये, द्वितीय को 1 लाख रुपये तथा तृतीय को 75 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। 10 किलोमीटर रेस में प्रथम विजेता को 1 लाख रुपये, द्वितीय को 75 हजार रुपये और तृतीय को 50 हजार रुपये नकद इनाम मिलेगा।

पांच किलोमीटर की दौड़ रन फॉर फन होगी, जिसमें प्रतिभागियों को प्रतीकात्मक रूप से स्मृति चिह्न दिए जाएंगे। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग कैटेगरी भी निर्धारित की गई है।


भाजपा कार्यकर्ताओं से भाग लेने का किया आह्वान

कैथल। भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की जनता को लगातार कई बड़े तोहफे दिए हैं। वीरवार को साढ़े सात हजार युवाओं को नौकरी की सूची जारी कर सरकार ने यह सिद्ध कर दिया है कि बिना पर्ची-खर्ची के पारदर्शी भर्ती प्रणाली के तहत लोगों को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे मैराथन में बढ़-चढ़कर भाग लें और मुख्यमंत्री के स्वागत में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। संवाद

तीन कैटेगरी में आयोजन

n
21 किलोमीटर हॉफ मैराथन (पंजीकरण शुल्क 200 रुपये)

n
10 किलोमीटर प्रोफेशनल रेस (पंजीकरण शुल्क 100 रुपये)

n
5 किलोमीटर रन फॉर फन (निशुल्क)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed