फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The families of six councilors got power for the second time in a row

छह पार्षदों के परिवारों को लगातार दूसरी बार सत्ता सुख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
The families of six councilors got power for the second time in a row
कैथल। नगर परिषद चुनाव में छह पार्षदों के परिवारों को लगातार दूसरी बार सत्ता सुख मिला। इसी तरह दो पूर्व पार्षदों ने भी अपना भाग्य आजमाया और सफलता हासिल की। दोबारा पार्षद बनने वालों में वार्ड दो से विनोद सोनी, 14 से दीपक शर्मा, 15 से शमशेर फौजी, 24 से संतोष देवी, 27 से भारत भूषण उर्फ काका सचदेवा व 28 से मोहन लाल शर्मा के नाम शामिल हैं। इसी प्रकार कई वर्ष बाद भाग्य आजमाने वाले पूर्व पार्षदों में वार्ड एक से सुल्तान सिंह और 18 से रामनिवास मित्तल शामिल हैं। इस बार शहर की सरकार में 23 नए चेहरे शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

बीते चुनाव में वार्ड दो से पार्षद बने विनोद सोनी की पत्नी सीमा वर्मा इस बार पार्षद बनी हैं। वार्ड 14 से दीपक शर्मा लगातार दूसरी बार पार्षद बने हैं।
बीते चुनाव में वार्ड 15 से शमशेर सिंह की पत्नी सुनीता रानी पार्षद बनी थी, लेकिन इस बार वे खुद चुनाव लड़े और जीत हासिल की।
वार्ड 24 से संतोष ने चुनाव जीता है, जबकि बीते चुनाव में इनके पति महेंद्र थरेजा पार्षद रहे। वार्ड 27 से भारत भूषण उर्फ काका सचदेवा पार्षद बने हैं, जबकि बीते चुनाव में उनकी भाभी तृप्ता सचदेवा पार्षद रहीं। वार्ड 28 में मोल लाल शर्मा दोबारा पार्षद बने हैं।
विज्ञापन

ये नए चेहरे बने हैं पहली बार पार्षद
वार्ड तीन से सोनिया, चार में महेश गोगिया, पांच में राजकली, छह में प्रीति रानी, सात में विजय गर्ग, आठ में परमजीत कौर, नौ में निरंजन सैनी, 10 में रोहन मित्तल, 11 में सुशीला शर्मा, 12 में बलजीत, 13 में ज्योति जांगड़ा, 16 में रामफल सैनी, 17 में पूजा शर्मा, 19 में सीमा देवी व 20 में रिंकू सैनी पहली बार पार्षद बने हैं। इसी प्रकार 21 में अनिल खुरानिया, 22 में राजेश, 23 में रामवीर उर्फ लीलू सैनी, 25 में वीनस गुप्ता, 26 में विरेंद्र कुमार, 29 में राज सैनी, 30 में सोनिया धीमान व 31 में विकास कुमार पहली बार पार्षद बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed