फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The employees of the Mini Secretariat set up a stall and provided water service.

Kaithal News: लघु सचिवालय के कर्मचारियों ने छबील लगा कर की जल सेवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
The employees of the Mini Secretariat set up a stall and provided water service.
लघु सचिवालय के पास जल सेवा करते कर्मचारी
कलायत। भारी गर्मी के मौसम में सचिवालय में आने वाले लोगों को राहत देने के लिए कर्मचारियों ने ठंडे नींबू पानी की छबील लगाई। छबील में सेवा दे रहे कर्मचारी अनिल धीमान, दीपक शर्मा, अजय जैष्ट, मंजीत सिंह, देवी प्रसन्न, सुधीर, सतनाम चोपड़ा, संजय फौजी आदी ने कहा कि पड़ रही भीषण गर्मी में लोगों को ठंडा मीठा पानी पिला कर संतोष की जो अनुभूति होती है, वह अवर्णनीय है। भीषण गर्मी में प्यास से व्याकुल जीव को पानी पिलाना उसे नया जीवन देने के समान है। अनिल धीमान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं आज भी चौपालों व बैठकों में पूरे ज्येष्ठ माह पुण्य प्राप्ति के लिए मिट्टी के नए घड़ों में पानी भरकर रखती हैं ताकि उन्हें गर्मी में प्यासे को पानी पिलाने का कई गुणा फल प्राप्त हो सके। संजय फौजी और अजय कुराड़ ने कहा कि पुराणों के अनुसार ज्येष्ठ मास में तपती गर्मी में राहगीरों को मीठा जल पिलाने से परिवार में सुख शांति व समृद्धि आती है।

लघु सचिवालय के पास जल सेवा करते कर्मचारी

लघु सचिवालय के पास जल सेवा करते कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed