{"_id":"68696cbef664c686b10a3610","slug":"the-driver-died-after-being-hit-by-a-trolley-kaithal-news-c-18-1-knl1004-685310-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ट्रॉला की चपेट में आने से गाड़ी चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ट्रॉला की चपेट में आने से गाड़ी चालक की मौत
Sat, 05 Jul 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 05 Jul 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव धनौरी में ट्रॉला की टक्कर से एक गाड़ी चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
मंगलपुर गांव निवासी पवन कुमार ने सदर थाना कैथल पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार जुलाई को उसका भाई प्रदीप अपनी गाड़ी से गांव धनौरी के पास से गुजर रहा था। तभी एक अज्ञात ट्रॉला चालक ने तेज गति और लापरवाही से ट्रॉला चलाते हुए गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
तारकोल से भरा कंटेनर चौक पर धंसा
राजौंद। पूंडरी चौक पर सीवर निर्माण के लिए की गई खोदाई और दलदल से वाहनों का धंसना आम बात हो गया है। शनिवार को पानीपत से ढांड की ओर जा रहा तारकोल से भरा कंटेनर भी दलदल में फंस गया। चालक रामचंद्र ने बताया कि जैसे ही वह चौक पर पहुंचा, वाहन गड्ढे में धंस गया।
चालक ने बताया कि कंटेनर निकालने के लिए हाइड्रा और क्रेन वालों को संपर्क किया गया है, लेकिन अभी तक कोई मौके पर नहीं पहुंचा। संवाद