Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The depot has not yet received a single electric bus, and passengers are suffering due to the lack of city bus service.

Kaithal News: डिपो को अब तक नहीं मिली एक भी इलेक्ट्रिक बस, सिटी बस सेवा के अभाव में यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The depot has not yet received a single electric bus, and passengers are suffering due to the lack of city bus service.
कैथल बस अड्डे की फोटो। - फोटो : रविवार को आसमान में छाए काले बादल।
कैथल। डिपो को अब तक कोई भी इलेक्ट्रिक बस नहीं मिली है। इस कारण यात्रियों को शहर में आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालांकि परिवहन विभाग की ओर से पांच इलेक्ट्रिक बसों की मांग मुख्यालय को भेजी जा चुकी है लेकिन अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। यात्रियों को रोजमर्रा की यात्रा के लिए ऑटो व निजी साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर में लंबे समय से सिटी बस सेवा की मांग उठती रही है। शहर का विस्तार लगातार बढ़ रहा है और अधिकतर सरकारी व निजी अस्पताल, कॉलेज, स्कूल, कोचिंग संस्थान और प्रमुख कार्यालय शहर के अंदर स्थित हैं। इसके बावजूद लोगों के लिए कोई नियमित शहरी बस सेवा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

यात्री मनोज, सुरजभान, अंकित और दिलबाग ने कहा कि सुबह और शाम के समय शहर में विद्यार्थियों, कर्मचारियों, महिलाओं और बुजुर्गों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं आसपास के जिलों को इलेक्ट्रिक बसें मिल चुकी हैं और उन जिलों से संचालित कुछ बसें कैथल तक भी पहुंच रही हैं। यदि जिले को इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध होती हैं तो शहर के भीतर विभिन्न रूटों पर सिटी बस सेवा शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरवासी सुरजभान ने बताया कि ज्यादातर लोग ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा और निजी वाहनों में रोजाना 40 रुपये खर्च कर गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। वहीं सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ने से यातायात दबाव और प्रदूषण की समस्या भी बढ़ रही है। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से न केवल लोगों को सस्ती और सुरक्षित यात्रा सुविधा मिल सकती है बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।

वर्कशॉप मेनेजर अनिल कुमार ने बताया कि पांच इलेक्ट्रिक बसों की मांग मुख्यालय को भेजी गई है। मंजूरी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

कैथल बस अड्डे की फोटो।

कैथल बस अड्डे की फोटो।- फोटो : रविवार को आसमान में छाए काले बादल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed