फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The department which is negligent will be held accountable: DC

Kaithal News: जिस विभाग की लापरवाही, उसकी तय होगी जवाबदेही ः डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
The department which is negligent will be held accountable: DC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय के सभागार में सोमवार को उपायुक्त प्रीति ने सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक ली। इस दौरान दो घंटे से भी अधिक समय तक ली बैठक में इस साल अब तक हुए हादसों की केस अनुसार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों में जिस विभाग की कमी की वजह से लापरवाही मिलेगी, उसकी जवाबदेही तय होगी।

डीसी प्रीति ने कहा कि सड़क पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा से किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाएगा। एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी, नगर निकाय व मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारी सुनिश्चित करें कि उनकी सभी सड़कें सुरक्षा मानक पर खरी हैं और सभी आवश्यक उपाय पूरे हैं।
विज्ञापन


वहीं, वन विभाग पूरे जिले की सड़कों पर सुनिश्चित करें कि अनावश्यक पेड़ों की टहनियां बीच में न आएं। डीसी प्रीति ने तितरम-देवबन रोड की सही तरीके से रिपेयर न करने पर संबंधित एसडीओ एवं जेई को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने क्रमवार सभी एजेंडों पर चर्चा की और संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए। डीसी प्रीति ने नगर निकाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शहरों में सुनिश्चित करें कि चौक-चौराहे सुरक्षा मानकों अनुसार ही बनाए जा रहे हैं या नहीं। डीसी ने हाईवे प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे हाईवे पर बिना परमिशन के चल रहे ढाबों को नोटिस जारी करके आवश्यक कार्रवाई करें। डीसी प्रीति ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि वे वाहन चलाते समय फोन का प्रयोग, गलत दिशा में वाहन चलाने, ट्रिपलिंग व कम उम्र में वाहन चलाने वालों के चालान को ओर बढ़ाएं। इसके अलावा पिछले माह जहां जहां सड़क हादसे हुए हैं, संबंधित एसडीएम, डीएसपी व संबंधित सड़क के विभाग के कार्यकारी अभियंता इन प्वाइंट्स का दौरा करेंगे और हादसे के कारण व बचाव कार्य के लिए अपनी रिपोर्ट देंगे।

आरटीए, एसडीएम व पुलिस विभाग को डीसी ने निर्देश दिए कि ओवरलोडिड तूड़ी वाले ट्रैक्टरों पर शिकंजा कसा जाए। उनका चालान किया जाए और उसे तब तक न छोड़ा जाए जब तक वह अतिरिक्त तूड़ी को दूसरे वाहन में शिफ्ट न कर दे। इसके साथ ही उन्होंने नगर निकाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे रेती बजरी बेचने वालों की ओर भी ध्यान दें, अगर कहीं पर रेती या बजरी सड़क पर पड़ी मिले तो उन पर नियमानुसार कार्रवाई करें। इसके साथ ही रेहड़ी फड़ी वालों के लिए वेंडिंग जोन बनाने को लेकर प्लान तैयार करें। पुलिस व आरटीए विभाग विश्लेषण करें कि कितने हादसे हेलमेट की कमी की वजह से हुए हैं।

इस अवसर पर एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने एनएचएआई द्वारा कई प्वाइंटस पर सुधार न किए जाने पर काम में तेजी लाने को कहा। आरटीए गिरीश चावला, गुहला एसडीएम कैप्टन प्रमेश कुमार, कलायत एसडीएम अजय हुड्डा, डीएसपी सुशील प्रकाश मौजूद रहे।

कॉलेज प्रबंधन को सख्ती करनी चाहिए ः एसपी

एसपी ने कहा कि आंकड़े के हिसाब से कैथल-गुहला रोड, चीका से गुहला रोड, कलायत, कैथल शहर, पाडला रोड, पाई-पूंडरी रोड, राजौंद, कैथल से असंध रोड, ढांड रोड सहित कुछ ऐसी सड़कें हैं, जहां हादसों में ज्यादा मौतें हुई हैं। एसपी ने कहा कि अधिकारी मुख्य रूप से इन मार्गाें पर उन प्वाइंट्स को खोजें, जिसके कारण यहां मौत हो रही हैं। इसके अलावा शहरों के अंदर जो मौतें हो रही हैं, उसके लिए हेलमेट का चालान करें। उन्होंने कहा कि सभी कॉलेज प्रबंधन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके कॉलेज में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थी यातायात नियमों का पालन करे। उन्होंने सुझाव दिया कि जो विद्यार्थी नियमों की अवहेलना करता है, उस पर कॉलेज की ओर से जुर्माना लगाया जा सकता है।


सड़क निर्माण संबंधित सभी विभाग अपने जेई व एसडीओ से उनके अधीन आने वाले सड़कों को लेकर एक प्रमाण पत्र देंगे कि उनकी सड़क सुरक्षा संबंधित सभी मानक पूरे करती हैं। सभी सड़कों पर रोड सेफ्टी से संबंधित साइन बोर्ड लगे होने चाहिए। बर्म सही और साफ होनी चाहिए। प्रीति, डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed