{"_id":"6894f7f6ec87b92a180502bf","slug":"the-dead-body-of-a-girl-found-lying-in-the-drain-kaithal-news-c-18-1-knl1004-710501-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नाले में पड़ा मिला बच्ची का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नाले में पड़ा मिला बच्ची का शव
Fri, 08 Aug 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद/कैथल। किठाना रोड पर नाले में नवजात बच्ची का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव को कुत्ते नोच रहे थे। राहगीरों की सूचना पर राजौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
प्राथमिक जांच में सामने आया कि शव नवजात बच्ची का था, जिसकी एक टांग कुत्तों ने नोच दी थी। इस बच्ची को नाले में फेंकने वाली महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस ने जल्द आरोपी तक पहुंचने का दावा किया है।
राजौंद निवासी मनप्रीत सिंह के बयान पर अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया लगता है कि लड़की होने की वजह से उसे नाले में फेंका गया। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह घटना जिले में चार दिन में दूसरी बार नवजात शव मिलने की है। इससे पहले जिला नागरिक अस्पताल के पास धोबी घाट से भी एक नवजात का शव मिला था, जिसे कुत्तों ने बुरी तरह नोच डाला था। उस मामले में भी अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।