फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The CTM inquired about the status of pending complaints and issued necessary directives.

Kaithal News: सीटीएम ने लंबित शिकायतों की स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
The CTM inquired about the status of pending complaints and issued necessary directives.
कैथल। सीटीएम कैप्टन प्रमेश कुमार ने कहा कि लोगों की शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में गंभीरता से निपटारा किया जाए। शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही और अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिकायत निवारण से जुड़े पोर्टलों पर जिले की रैंकिंग प्रभावित न हो, इसके लिए सभी अधिकारी लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करें और कार्रवाई की रिपोर्ट भी पोर्टल पर समय पर अपलोड करें।
विज्ञापन

सीटीएम कैप्टन प्रमेश कुमार ने लघु सचिवालय स्थित सभागार में समाधान शिविर, सीएम विंडो, जन संवाद और अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से विभागवार लंबित शिकायतों की स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग अपने स्तर पर लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा करते हुए उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करे। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने पोर्टल की नियमित रूप से जांच करें। जब भी कोई शिकायत उनको भेजी जाती है, तो तुरंत उसे स्वीकार करते हुए उस पर नियमानुसार करवाई करना सुनिश्चित करें। साथ ही शिकायत पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट अपलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed