फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The crowd of patients increased in the OPD of the district hospital

Kaithal News: जिला अस्पताल की ओपीडी में बढ़ी मरीजों की भीड़

Sat, 27 Dec 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 27 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The crowd of patients increased in the OPD of the district hospital
कैथल। सुबह और शाम बढ़ती ठंड का सीधा असर अब लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में सर्दी, जुकाम, बुखार और सूखी खांसी से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। वर्तमान में रोजाना 200 से 250 मरीज इन मौसमी बीमारियों के उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं, जबकि कुछ दिन पहले तक यह आंकड़ा 100 के आसपास ही सीमित था। शनिवार को भी जिला अस्पताल की ओपीडी में करीब 800 मरीज पहुंचे, जिनमें से सबसे अधिक मरीजों ने मेडिसिन विभाग में अपना इलाज कराया। इनमें बड़ी संख्या सर्दी, बुखार, जुकाम और खांसी से पीड़ित रोगियों की रही। बढ़ती भीड़ के चलते ओपीडी कक्षों के बाहर मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। इस संदर्भ में जिला नागरिक अस्पताल के डॉ. विनय गुप्ता ने मरीजों को सलाह देते हुए कहा कि लोगों को अपनी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed