फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The conductor returned the bag and Rs 21,000 to the woman.

Kaithal News: महिला को परिचालक ने लौटाया बैग व 21 हजार रुपये

Sun, 16 Nov 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 16 Nov 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
The conductor returned the bag and Rs 21,000 to the woman.
संवाद न्यूज, एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। रोडवेज के परिचालक प्रवीण कुमार और चालक अकबर ने रविवार को ईमानदारी की मिसाल पेश की। चीका से कैथल आ रही बस में परिचालक प्रवीण को एक अनजान बैग मिला। उन्होंने तुरंत बैग को बस अड्डा इंचार्ज कार्यालय में जमा कराया।

जांच के दौरान बैग से 21 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के आभूषण बरामद हुए। बैग में मिले दस्तावेजों के आधार पर महिला का पता लगाया गया और उसे सूचना दी गई। रविवार को महिला बस अड्डा पहुंची, जहां उसे उसका पूरा सामान सुरक्षित लौटा दिया गया।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि वह हिसार से चीका में एक शादी समारोह में जा रही थी। टिकट लेते समय उसका बैग बस में ही रह गया था। बैग न मिलने पर उसने तुरंत बस अड्डा अधिकारियों से संपर्क किया, जिसके बाद उसे संबंधित बस की जानकारी दी गई। महिला ने चालक और परिचालक का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज जीएम कमलजीत सिंह ने कहा कि यह घटना विभाग की ईमानदार कार्यप्रणाली का उदाहरण है। यदि किसी यात्री का सामान बस में छूट जाता है, तो वह बेझिझक रोडवेज विभाग से संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed