फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The city council administration removed the encroachment from the city road

नगर परिषद प्रशासन ने हटवाया शहर की सड़कों से अतिक्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
The city council administration removed the encroachment from the city road
कैथल। नगर परिषद प्रशासन ने दो दिन पूर्व दी गई चेतावनी के अनुसार मंगलवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इओ कुलदीप मलिक, सचिव मोहन लाल सहित सफाई शाखा के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ पूरा अमला लघु सचिवालय के निकट पहुंचा।
विज्ञापन

नगर परिषद की टीम में शामिल कर्मचारी जेसीबी मशीन सहित अन्य उपकरणों के साथ शामिल हुए। करनाल रोड पर लघु सचिवालय के निकट से सड़कों पर रखे दुकानदारों के सामान को जब्त किया गया। इसके बाद पिहोवा चौक से होते हुए पुराने बस अड्डे, उससे आगे छात्रावास रोड तक यह अभियान चलाया। जिसमें दुकानदारों द्वारा सड़कों पर रखे गए सामान को जब्त किया गया। इओ कुलदीप मलिक ने कहा कि दो दिन पूर्व दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया था। जिसमें उन्हें सड़कों से सामान को हटाने के लिए कहा गया है। मंगलवार को पहले दिन अतिक्रमण हटवाने के लिए अभियान चलाया गया है। जिसमें सड़कों से दुकानदारों का सामान हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed