फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The allure of snowfall is drawing people to the mountains

Kaithal News: बर्फबारी का आकर्षण लोगों को ले जा रहा पहाड़ों पर

Wed, 14 Jan 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 14 Jan 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
The allure of snowfall is drawing people to the mountains
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कड़ाके की ठंड के बावजूद सर्दी की छुट्टियों और नए साल के बाद भी सैलानियों का उत्साह कम होता नजर नहीं आ रहा है। बर्फबारी का आनंद लेने के लिए कैथल सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग शिमला, मनाली, मसूरी और अन्य पहाड़ी पर्यटन स्थलों की ओर रुख कर रहे हैं।

ट्रैवल एजेंसियों के अनुसार जनवरी के मध्य तक पहाड़ी क्षेत्रों में बुकिंग लगातार बढ़ रही है। वीकेंड पर अधिकतर टूर पैकेज फुल चल रहे हैं। कैथल के ट्रैवल कारोबारी रमेश ने बताया कि इस बार ठंड अधिक होने के बावजूद लोग यात्रा को लेकर खासे उत्साहित हैं। ट्रैवल एजेंसी संचालक रवि गोयल के अनुसार पिछले दो सप्ताह में शिमला-मनाली के पैकेज की मांग में लगभग 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। तलाई बाजार स्थित ट्रैवल एजेंसी संचालक अनमोल ने बताया कि लोग विशेष रूप से बर्फबारी देखने और स्नो एक्टिविटी का आनंद लेने के लिए एडवांस बुकिंग करवा रहे हैं। तीन से पांच दिन के पैकेज की सबसे अधिक मांग है, जिनमें होटल, ट्रांसपोर्ट और साइट सीन शामिल हैं।
विज्ञापन


हालांकि ट्रैवल एजेंसियां यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह भी दे रही हैं। एजेंट्स का कहना है कि पहाड़ी इलाकों में मौसम तेजी से बदल सकता है। बर्फबारी और फिसलन के कारण यातायात प्रभावित होने की आशंका रहती है, इसलिए पर्यटक मौसम अपडेट देखकर ही यात्रा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मसूरी और नैनीताल भी बने पसंदीदा गंतव्य

ट्रैवल एजेंट संदीप शर्मा ने बताया कि मसूरी और नैनीताल भी पर्यटकों की पहली पसंद बने हुए हैं। परिवार और नवविवाहित जोड़े मसूरी को प्राथमिकता दे रहे हैं, जबकि युवा वर्ग मनाली और सोलंग वैली जाना अधिक पसंद कर रहा है। युवाओं में बर्फ में स्कीइंग, स्नोबॉल फाइट और फोटोशूट का खासा क्रेज देखने को मिल रहा है।

शहर के बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की चहल-पहल बढ़ गई है। पहाड़ी क्षेत्रों की ओर जाने वाली बसों में एडवांस सीट बुकिंग हो रही है। इसके साथ ही निजी टैक्सी और टेम्पो ट्रैवलर की भी अच्छी मांग बनी हुई है।


समूह यात्रा बढ़ी, निजी वाहनों को तरजीह

टैक्सी संचालक अनिल कुमार ने बताया कि लोग समूह में यात्रा करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जिससे टेंपो ट्रैवलर की बुकिंग में इजाफा हुआ है। ठंड के कारण यात्री आरामदायक सफर को प्राथमिकता दे रहे हैं, इसलिए निजी वाहनों की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed