फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The accused of cheating lakhs of rupees are on six-day remand

Kaithal News: लाखों रुपये ठगने के आरोपी छह दिन रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
The accused of cheating lakhs of rupees are on six-day remand
कैथल। नौकरी लगवाने के नाम पर 44 लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने आरोपी गांव नरवलगढ़ निवासी कुलदीप को काबू कर छह दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जींद के गांव उझाना निवासी विरेंद्र सिंह की शिकायत अनुसार वह फायर विभाग पंचकूला में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। एक दिन उसे गांव नरवलगढ़ निवासी कुलदीप कैथल में मिला। उसने बताया कि वह किसी भी बेरोजगार को डी ग्रुप हरियाणा में सरकारी नौकरी लगवा देगा।
विज्ञापन

कुलदीप ने विश्वास दिलवाया कि आपके कितने भी आदमी हों, उनको नौकरी लगवा देगा। उसने आरोपी की बातों में आकर अपने दोस्त विजेंद्र की लडक़ी व भांजी को दिल्ली पुलिस में लगवाने के लिए 15-15 लाख रुपये व उसके रिश्तेदार मलकीत के भाई को ग्रुप डी में लगवाने के लिए कुलदीप को सात लाख रुपये कैथल में दे दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा रिश्तेदार जोगिंदर को हरियाणा ग्रुप डी में लगवाने के लिए सात लाख रुपये कुलदीप को दे दिए। उसके बाद उसने कुलदीप के साथ संपर्क किया तो आरोपी कुलदीप आनाकानी करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे शक हुआ और आरोपी से रुपये के बारे में बातचीत की तो आरोपी ने कई बार तो रुपये वापस देने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में बिल्कुल मना कर दिया। आरोपी ने कहा कि अगर कहीं शिकायत दी या दोबारा रुपये मांगे तो जान से मार देगा। ऐसा करके आरोपी ने उसके साथ 44 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी का व्यापक पूछताछ सहित बरामदगी के लिए छह दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed