फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The accused has also carried out the crime in Punjab and Madhya Pradesh.

पंजाब व मध्य प्रदेश में भी वारदातों को अंजाम दे चुका है आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 02:14 AM IST
विज्ञापन
The accused has also carried out the crime in Punjab and Madhya Pradesh.
कैथल। गांव ट्योंठा के निकट पांच और छह फरवरी की रात को कार लूटने के मामले में गिरफ्तार आरोपी पंजाब के संगरूर जिले के कस्बा दिड़बा के गांव लाड बंजारा निवासी देसराज पंजाब और मध्य प्रदेश में भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। इसके अलावा उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम और मारपीट समेत सात केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

डीएसपी रविंद्र सांगवान ने बताया कि अभी आरोपी सभी मामलों में न्यायालय से जमानत पर बाहर चल रहा है। उसके खिलाफ मध्य प्रदेश के कुरवई में एक जनवरी 2019 को अवैध हथियार रखने का केस दर्ज है। दूसरा मामला पंजाब के पटियाला जिला के घग्घा में लूटपाट के आरोप में 17 जुलाई 2019 को एक केस दर्ज है। इसमें आरोपी द्वारा पीड़ित के साथ लूटपाट करते हुए मारपीट की गई। तीसरा मामला एक जनवरी 2019 का पटियाला के घग्घा थाने में ही दर्ज है। इस मामले में भी आरोपी ने लूटपाट की है। चौथा मामला एक सितंबर 2019 को पंजाब के ही नाभा जिले के थाने में दर्ज है। इसमें भी लूटपाट आरोपी द्वारा की गई है। पांचवां मामला संगरूर जिले के दिड़बा में 23 दिसंबर 2018 का लूटपाट का केस दर्ज है। छठा मामला 19 जुलाई 2018 को मारपीट, जान से मारने की धमकी का दर्ज है। उसके खिलाफ संगरूर के दिड़बा थाने में भी एक केस दर्ज है। अभी उसे छह दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। जिसमें कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed