फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The accused committed a scam of Rs 9.5 crore in 151 panchayats.

Kaithal News: आरोपियों ने 151 पंचायतों ने किया साढ़े नौ करोड़ रुपये का घोटाला, प्रारंभिक जांच में आया सामने

Thu, 30 May 2024 04:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 30 May 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
The accused committed a scam of Rs 9.5 crore in 151 panchayats.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला परिषद के माध्यम से गांवों में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई के लिए आई करोड़ों रुपये ग्रांट के घोटाले मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने 151 पंचायतों ने किया नौ करोड़ 16 लाख रुपये का घोटाला किया गया है। यह खुलासा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम की ओर से की गई प्रारंभिक जांच में हुआ है। मामले में इन गांवों में पंचायतों में करने थे 208 कार्य करने थे, लेकिन आरोपियों ने इसके 30 प्रतिशत तक भी कार्य नहीं करवाए।

इसमें मामले में शामिल 15 आरोपियों ने आरोपी नौ ठेकेदारों की फर्माें में 10. 16 करोड़ में से नौ करोड़ 16 लाख रुपये की राशि जमा करवा आपस में ही बांट ली थी। इसमें अकेले आरोपी कैथल में एसडीओ रहे एक्सईन नवीन ने एक करोड़ रुपये राशि का गबन किया है। इस मामले में अब एसीबी इस राशि की रिकवरी भी करेगी। वहीं, इस मामले में शामिल 15 आरोपियों में से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है परंतु अभी तक घोटाले का मास्टरमाइंड आरोपी डिप्टी सीईओ अभी तक एसीबी की गिरफ्त से बाहर है। मामले में 15 आरोपियों में से नौ ठेकेदार व छह अधिकारी शामिल हैं। इस घोटाले को अंजाम देने में आरोपी जिप का एक डिप्टी सीईओ, एक एसडीओ, तीन जेई और एक अकाउंटेंट और नौ ठेकेदार शामिल हैं। बुधवार को एसीबी ने गिरफ्तार किए गए सात आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने इन सातों आरोपियों को दो दिन का रिमांड एसीबी को दिया है।
विज्ञापन




सबसे अधिक गबन है राजौंद व कलायत में, एक मस्ट्रोल से करवाते थे काम-

एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि जिला परिषद में सफाई के नाम पर किया गए घोटाले के तहत सबसे अधिक राजौंद और कलायत में सबसे अधिक गबन किया गया है। इस क्षेत्र में कितना-कितना गबन आरोपियों की ओर से किया गया है। इसको लेकर अब जांच की जा रही है। हालांकि शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि यह आरोपी जब गांव में सफाई का कार्य करवाते थे तो एक ही मस्टररोल यानि लेबर से एक गांव में काम करवाते थे, लेकिन उसी समय में इस मस्टररोल यानि लेबर को दूसरे गांवों में किए गए काम को दिखा देते थे। इसके बाद वे फर्जी बिल बनाते और राशि फर्म के खातों में डलवा लेते थे। अब इन आरोपियों की प्रॉपर्टी को लेकर भी जांच की जाएगी और अन्य खातों की भी जांच की जाएगी। आरोपियों ने जितनी भी राशि का गबन किया है। उस राशि की रिकवरी भी करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




मामले में अभी तक इन आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

इस मामले में अभी तक कैथल में पंचायती राज के एसडीओ रहे रोहतक के एक्सईएन नवीन, कैथल में पंचायती राज के जेई जसबीर सिंह, अकाउंटेंट कुलवंत के साथ पंचायती राज के ठेकेदार गांव फरियाबाद निवासी दिलबाग सिंह, गांव फतेहपुर निवासी अभय संधू, ठेकेदार राजेश व पूंडरी निवासी अनिल को गिरफ्तार किया जा चुका है।



वर्जन-

जिला परिषद के माध्यम से गांवों में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई के लिए आई करोड़ों रुपये ग्रांट के घोटाले मामले में गिरफ्तार किए सात आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया है। न्यायालय ने सभी आरोपियों को दो दिन का रिमांड एसीबी को दिया है। अब रिमांड के दौरान और भी जानकारियां आरोपियों से प्राप्त की जाएंगी।


महेंद्र सिंह, प्रभारी, एंटी करप्शन ब्यूरो, कैथल।

घोटाला मामले में सामने आए विधायक लीला राम, कहा नहीं दी थी लिखित शिकायत-

जिला परिषद में हुए घोटाला मामले में कैथल से भाजपवा विधायक ने चुप्पी तोड़ी है। विधायक लीलाराम ने कहा कि उन्होंने इस घोटाले को लेकर कोई भी लिखित में शिकायत नहीं दी थी। कहा कि इस मामले में केवल पूर्व संसदीय सचिव रामपाल माजरा ने ही प्रेसवार्ता की थी। इसके आधार पर सरकार ने संज्ञान लिया है। गौरतलब है कि जिला परिषद में सफाई घोटाला में एक तरफ जहां एसीबी विधायक की शिकायत पर कार्रवाई करने की बात कह रही है तो वहीं विधायक ने एसीबी की सभी बातों को नकारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed