फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Testing labs to be registered in Kaithal

जिले में टेस्टिंग लैबों का होगा रजिस्ट्रेशन

Fri, 13 Jun 2014 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Fri, 13 Jun 2014 11:35 PM IST
विज्ञापन
Testing labs to be registered in Kaithal
कैथल। जगह-जगह कुकरमुत्तों की तरह बढ़ रही टेस्टिंग लैब पर अब लगाम लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने सभी लैबों का रजिस्ट्रेशन करवाने का फैसला लिया है। इसके तहत सभी लैब संचालकों को आवश्यक मापदंडों का पालन करना होगा। इस फरमान से अब लैब के नाम पर होने वाली लूट से लोगों से छुटकारा मिलेगा। साथ ही टेस्ट पर हजारों रुपये खर्च करने के बाद लोगों को सही रिपोर्ट भी मिलेगी।
विज्ञापन


जगह-जगह खुली हैं टेस्टिंग लैब

जिले भर में टेस्टिंग लैबों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। छोटे से कमरे में एक सूक्ष्मदर्शी रखते ही उसे लैब का नाम दे दिया जाता है। जहां केवल सैंपल लेने का कार्य किया जाता है। सैंपल लेकर विभिन्न बीमारियों के टेस्ट कहीं ओर करवाए जाते हैं। इस कारण कई बार तो टेस्ट करवाकर मिलने वाली रिपोर्ट भी संदिग्ध होती है। इसका खामियाजा लोगाें को भुगतना पड़ता है। उन्हें टेस्ट करवाने के लिए पैसे तो पूरे देने होते हैं, लेकिन रिपोर्ट भी सही नहीं मिलती है।
विज्ञापन


जानलेवा साबित हो सकती हैं ये लैब
एक स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कुछेक जगह तो लैब केवल सैंपल क्लेक्शन सेंटर बनी हुई हैं। लैब संचालक केवल सैंपल लेकर किसी दूसरी जगह से टेस्ट करवाकर रिपोर्ट देते हैं। वहीं कुछेक तो बिना जांच करवाए ही लोगों को रिपोर्ट थमा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रिपोर्ट के आधार पर होने वाला इलाज जानलेवा साबित होता है। इसी कारण विशेषज्ञ अच्छी लैब से ही टेस्ट करवाए जाने की सलाह देते हैं। आज के समय में हर बीमारी में कोई न कोई टेस्ट अवश्य करवाना पड़ता है। इस कारण कई जगह लोगों के विश्वास का गलत फायदा उठाया जा रहा है।

मानकों का पालन करना होगा
स्वास्थ्य विभाग ने अब सभी लैब का रजिस्ट्रेशन करवाने का निर्णय लिया है, ताकि कोई भी व्यक्ति बिना आवश्यक औपचारिकताओं के लैब खोलकर लोगों के साथ खिलवाड़ न कर सके। इसके तहत लैब चलाने के लिए टेस्टों के अनुसार आवश्यक टेस्टिंग मशीन, ट्रेड एवं क्वालिफाइड स्टॉफ की आवश्यकता होगी। तब जाकर लैब का रजिस्ट्रेशन होगा।


टेस्टों की गुणवत्ता में होगा सुधार

आईएमए के पूर्व महासचिव एवं सर्जन डा. राजेश गोयल के अनुसार, लैब रजिस्ट्रेशन होने से काफी हद तक टेस्टों की गुणवत्ता सुधरेगी। क्योंकि रजिस्ट्रेशन से पूर्व आवश्यक मापदंडों का पालन करना होगा। बेशक ज्यादा पैसे देने पड़ें, लेकिन सही रिपोर्ट मिलने पर इलाज भी सही तरीके से होगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed