{"_id":"81cc05b5fdbee9c6471d5c0ca5aff10a","slug":"temrature-downs-after-drizzling-in-kaithal-distt","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथल में छाए बादल, कलायत में बूंदाबांदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल में छाए बादल, कलायत में बूंदाबांदी
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
Updated Thu, 12 Jun 2014 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के तापमान में चार डिग्री की गिरावट, 42 डिग्री पहुंचा
कैथल। लगातार एक सप्ताह की तपिश के बाद वीरवार को आखिरकार लोगोें को गर्मी से राहत मिली। आसमान में छाए बादलों के चलते गर्म लू सामान्य हवाओं में तब्दील हो गईं।
जिस कारण तापमान गिरकर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि शुक्रवार को भी मौसम में राहत मिल सकती है। विदित रहे कि पिछले एक सप्ताह से जिले में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा था।
जिस कारण दिनचर्या बुरी तरह से प्रभावित हो रही थी। लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया था। सुबह एवं शाम आवश्यक कार्याें के लिए ही लोग बाहर निकल पा रहे थे। वीरवार को दोपहर तक तो हर रोज की तरह आसमान से आग बरसती रही।
विज्ञापन
लेकिन दोपहर के बाद मौसम में परिवर्तन हुआ। मौसम वैज्ञानिक डा. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि वीरवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को भी तापमान में राहत मिलने की उम्मीद है।