{"_id":"6853170b17ac32da390f2430","slug":"temperature-dropped-due-to-strong-winds-rain-brought-relief-kaithal-news-c-18-1-knl1004-673040-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: तेज हवाओं से गिरा तापमान, बारिश से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: तेज हवाओं से गिरा तापमान, बारिश से मिली राहत
Thu, 19 Jun 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। लगातार एक सप्ताह तक भीषण गर्मी झेलने के बाद कैथलवासियों को बुधवार को मौसम ने राहत दी, हालांकि दिनभर उमस बनी रही। सुबह करीब पांच बजे तेज गरज के साथ बारिश हुई, जिससे मौसम कुछ देर के लिए सुहावना हो गया। दिनभर बादल छाए रहे और बीच-बीच में हल्की बारिश भी होती रही। शाम को भी कैथल, राजौंद और पूंडरी में बारिश हुई।
पिछले 24 घंटों में 8.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि अधिकतम तापमान में 4.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.2 और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो दिन पहले की तुलना में अधिकतम तापमान में 11.6 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। हालांकि, जैसे ही धूप निकली, उमस ने फिर लोगों को परेशान कर दिया। शाम होते-होते तेज हवाएं चलीं और दोबारा बारिश हुई, जिससे मौसम फिर से ठंडा हुआ।
मौसम विभाग ने 22 जून तक हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इन दिनों मौसम में बार-बार बदलाव देखने को मिल रहा है, जिससे दिनभर गर्मी और उमस के साथ बारिश का सिलसिला बना हुआ है।
विज्ञापन
प्री-मानसून की दस्तक के संकेत ः डॉ. वर्मा
कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि अगले चार दिनों तक हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण हवाओं की दिशा में बदलाव, बादलों की आवाजाही और धूलभरी हवाएं चलने के आसार हैं।
डॉ. वर्मा के अनुसार, 19 जून से राज्य में प्री-मानसून हवाओं के आगमन की संभावना है, जिससे वातावरण में नमी बढ़ेगी और तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।