फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tell farmers the benefits of crop residue management

Kaithal News: किसानों को बताए फसल अवशेष प्रबंधन के फायदे

Thu, 17 Apr 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 17 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Tell farmers the benefits of crop residue management
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पट्टी चौधरी, टीक, सेगा, काकोत, सोंगरी, कलायत, कोलेखां, डुडंवा, पिलनी व रावणहेड़ा गांव में गेहूं फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत किसान जागरूकता अभियान व जागरूकता रैलियां आयोजित की गई। इस दौरान किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के फायदे बताए गए।

उप कृषि निदेशक डॉ. बाबू लाल ने बताया कि इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की टीम ने किसानों से अपील करते हुए कहा की गेहूं की कटाई उपरांत बचे हुए अवशेषों व भूसा/तुड़ा बनाने के बाद बिल्कुल भी आग न लगाएं। गेहूं की कटाई उपरांत बचे हुए अवशेषों को खेतों में इन-सीटू तकनीक से जमीन की उर्वरता शक्ति बढ़ाएं।
विज्ञापन


उपमंडल कृषि अधिकारी कैथल डॉ. सतीश कुमार नारा ने किसानों को बताया कि जिला उपायुक्त द्वारा जारी किए गए आदेशों के तहत भारतीय नागरिक सुरक्षा सहिंता, 2023 की धारा 163 के तहत समस्त जिले में गेहूं की फसल की कटाई के बाद बचे हुए अवशेषों को जलाने को लेकर प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि कोई किसान फसल अवशेषों का भूसा/तुड़ा बनाने उपरांत जलाते हुए पाया गया तो भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 व संपठित वायु एवं प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम 1981 के तहत दो एकड़ तक पांच हजार रुपये, दो से पांच एकड़ तक 10 हजार रुपये तथा पांच एकड़ से अधिक पर 30 हजार रुपये तक का जुर्माना व एफआईआर के साथ मेरी फसल मेरी ब्योरा में मुरबा/किला न. की रेड इंट्री दर्ज की जाएगी। इसके अलावा किसान अगले दो सीजन तक अपनी फसल को एमएसपी पर नहीं बेच सकेगा।

इन आदेशों की अवहेलना करते हुए यदि कोई किसान दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed