{"_id":"662842c7156398503e08d124","slug":"tehsildar-put-the-light-on-fathers-car-challan-issued-kaithal-news-c-18-1-knl1004-374873-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: तहसीलदार ने पिता की गाड़ी पर लगाई बत्ती, हुआ चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: तहसीलदार ने पिता की गाड़ी पर लगाई बत्ती, हुआ चालान
Wed, 24 Apr 2024 04:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 24 Apr 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका/कैथल। जिले के चीका कस्बा में तहसीलदार ने पिता की गाड़ी पर लाल बत्ती लगाने पर यातायात पुलिस ने उनका 1500 रुपये का चालान कर दिया। यह चालान यातायात पुलिस ने चीका में कुछ लोगों की ओर से पुलिस को फोन पर दी गई शिकायत के बाद किया गया।
जानकारी के अनुसार, यातायात पुलिस को एक निजी गाड़ी पर लाल बत्ती लगाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद जब जांच की तो यह सूचना सही मिली। हालांकि चालान होने के बाद तहसीलदार ने गाड़ी से तुरंत लाल बत्ती हटवा ली। यातायात पुलिस ने जिस गाड़ी का चालान किया है, वह तहसीलदार के पिता के नाम पर पंजीकृत थी। यातायात पुलिस ने तहसीलदार के पास लाल बत्ती लगाने की अनुमति न होने पर उन्हें दोबारा गाड़ी पर बत्ती न लगने के लिए भी निर्देश दिए।
सोमवार को गुहला में नए आए तहसीलदार ने नियुक्ति ली थी। वह जिस गाड़ी में पहुंचे थे, उस पर लाल बत्ती लगी थी। शहर के कुछ लोगों ने इसकी शिकायत तुरंत कैथल के यातायात प्रभारी रमेश चंद को की। इसके बाद मंगलवार को यातायात पुलिस की टीम गुहला में तहसीलदार के सरकारी निवास पर पहुंची। उन्हें वहां पर लाल बत्ती लगी हुई गाड़ी खड़ी मिली। इसके बाद यातायात पुलिस पुलिस ने तुरंत गाड़ी के मालिक को सूचित किया। तहसीलदार मौके पर पहुंचे और गाड़ी पर लाल बत्ती लगाने की कोई अनुमति नहीं दिखा सके।
विज्ञापन
इसके बाद यातायात पुलिस ने गाड़ी का 1500 रुपये का चालान कर दिया। जिस गाड़ी का चालान किया गया, वह तहसीलदार के तेजबीर के नाम पंजीकृत है। और उस पर पानीपत के गांव सींक का पता दिया गया है।
यातायात थाना प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि गुहला से उनके पास कुछ लोगों ने फोन कर सूचना दी थी कि तहसीलदार ने अपनी गाड़ी पर लाल बत्ती लगा रखी है, जो गलत है। उसके बाद पुलिस की चालान ब्रांच के कर्मचारियों को गुहला भेजा। जब वे तहसीलदार के सरकारी आवास पर पहुंचे तो वहां लाल बत्ती लगी हुई कार खड़ी थी। गाड़ी पर लाल बत्ती बिना सरकारी परमिशन और नियमों के खिलाफ लगी थी। जिसका 1500 रुपये का चालान किया है।