फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   teej, function, culture, programme, kaithal

जिले भर में रही तीज की धूम

Fri, 05 Aug 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल Updated Fri, 05 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
teej, function, culture, programme, kaithal
तीज - फोटो : ब्यूरो
कैथल। जिले भर में तीज उत्सव धूमधाम से मनाया गया। स्कूल कॉलेजों सहित समाज सेवी संस्थाओं ने भी कार्यक्रमों का आयोजन कर तीज उत्सव मनाया। जाट शाइनिंग स्टार स्कूल में मेंहदी रचाने व पतंग उड़ाओ प्रतियोगिता का आयोजन-जाट शाइनिंग स्टार स्कूल में छात्राओं ने मेंहदी रचाई और बच्चों ने पतंगबाजी करके तीज के पावन अवसर पर खूब आनंद लिया।
विज्ञापन


प्रिंसिपल जेएस चहल की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में विभिन्न अंतरसदन प्रतियोगिताएं करवाई गई। पतंग उड़ाओ प्रतियोगिता में नीलेश प्रथम रहे। मेंहदी रचाओ में 10वीं की छात्रा ममता प्रथम, प्राचिका द्वितीय, भाषण में उज्ज्वल प्रथम व गीत में आंचल प्रथम रही। पतंग बनाओ में पुनीत प्रथम व साहिल द्वितीय रहा।
विज्ञापन


इसी प्रकार से जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में तीज के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने झूले झूलने, मेंहदी लगाने व छात्रों द्वारा पतंग उड़ाकर खूब मस्ती की। प्रधानाचार्य फूल सिंह मान सहित अन्य स्टॉफ सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे प्यारी मेरी पंतग प्रतियोगिता में दिखाया नन्हे-मुन्नों ने हुनर-सुपाश्र्व जैन बाल सदन स्कूल कैथल में तीज उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। डांस प्रतियोगिता में सिमरन, चारू, आरती, देव व सृष्टि अव्वल रहे। मेहंदी प्रतियोगिता में रिद्धी, वंशिका, पलक, डिंपल, किरण अव्वल रहे। विजेता बच्चों को चॉकलेट, गैस के गुब्बारे व पुरस्कार देकर स्कूल की प्रिंसिपल परिज्ञा पाशा जैन ने सम्मानित किया।

लायंस क्लब दिशा व युवा क्लब द्वारा तीज त्यौहार धूमधाम से मनाया-लायंस क्लब दिशा व युवा क्लब द्वारा तीज त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। जिसमें 50 से अधिक क्लबों की महिला सदस्यों ने भाग लिया। दोनों क्लबों द्वारा तीज पर्व पर पंतगबाजी, गेम, गीत गाए व ढोलक बजाने सहित विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की।

तीज क्वीन का ताज नीना बंसल व शिल्का गर्ग के सिर सजा। युवा क्लब की प्रधान स्वाति मित्तल ने कहा कि तीज का पर्व हमें मिल जुलकर मनाना चाहिए। इस मौके पर लायंस क्लब दिशा प्रधान सुमन मित्तल, रितू गोयल, अलका सिक्का, निर्मल गुप्ता, शुक्ला मित्तल, मधु गुप्ता, शंकरी गुप्ता, चेतना गर्ग, विनिता गोयल, ममता मित्तल, नीलम मोदगिल सहित कई सदस्य मौजूद थी।

जेसीआई कैथल स्टार की महिला विंग ने चमन वाटिका में मनाया तीज उत्सव-जेसीआई कैथल स्टार की महिला विंग ने ढांड रोड स्थित चमन वाटिका में तीज उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया। जिसकी अध्यक्षता महिला स्टार की महिला विंग की चेयरपर्सन जेसी नीतू गर्ग ने की। कार्यक्रम की प्रोजेक्ट डायरेक्टर जेसीरिट बबिता गर्ग थी। समाज सेविका उषा गर्ग के दिशा-निर्देश मेें अमृत वाणी का पाठ किया गया। 

इस तीज उत्सव के मौके पर महिलाओं ने झूले का आनंद लिया व कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता की विजेता जेसीरिट नीलिमा खुरानिया रही व जेसीरिट प्रभा गोयल अंताक्षरी प्रतियोगिता में प्रथम रही। जेसीरिट विंग की चेयरपर्सन जेसी नीतू गर्ग ने सभी महिलाओं का इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धन्यवाद किया। प्रधान जेसी उमेश गोयल ने जेसी नीतू गर्ग का इस शानदार आयोजन के लिए धन्यवाद किया।

संस्था के मीडिया को-ऑर्डिनेटर जेसी रोहित खुरानिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में शामिल होने वालों में स्टार की प्रथम महिला रजनी गोयल, पुष्पा गर्ग, प्रभा गोयल, बबिता गर्ग, वर्तिका बंसल, साक्षी गर्ग, मानसी जैन, नीधि बंसल, नेहा गर्ग, रचना गर्ग, रितु बंसल, मंजू गर्ग, सीमा गर्ग, मोना व संस्था की सदस्या व नगर पार्षद बबिता मित्तल मुख्य हैं। इस मौके पर सभी महिलाओं ने फलों के पौधों का पौधारोपण भी किया।

हॉली चाईल्ड स्कूल में हुआ कार्यक्रम:-हॉली चाईल्ड पब्लिक स्कूल डोंगरा गेट में हरियाली तीज महोत्सव बडी धूमधाम से मनाया गया। इसमें मुख्यतिथि समाजसेवी मेघा अरोडा रही। भारती अरोड़ा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। संचालन खुशबू आहुजा ने किया। सभी बच्चों ने पंतग उडाए, मेहंदी व ड्राईग प्रतियोगिता मे पतंग बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। मेहंदी मे भावना ने प्रथम, खुशप्रीत द्वितीय, महक नौकवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

ड्राईंग प्रतियोगिता मे रिया प्रथम, प्रशांत द्वितीय, मुस्कान तृतीय रही। प्रधानाचार्य अशोक अरोडा, अजय अरोडा, अनिल अरोडा, खुशबू, आहुजा, संदीप, तरूण, गुंजन, रेणु, सुमन, सुनीता, ज्योति, महक, हेमलता, मधु, पूनम मौजूद रहे।

ओम प्रभा जैन सीनियर माडल स्कूल में तीज उत्सव में काइट-मेकिंग व मेहंदी प्रतियोगिता हुई। स्कूल के सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्कूल के प्रधान श्याम बहादुर खुरानिया ने सभी बच्चों व अध्यापकों को बधाई दी। स्कूल की प्रधानाचार्य लक्ष्मी जिंदल ने बच्चों को तीज की बधाई दी।

इंडस पब्लिक स्कूल कैथल में तीज उत्सव पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूल की प्रधानाचार्या तनू पुनिया ने सभी छात्रों व स्टॉफ सदस्यों को तीज पर्व की  बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व सद्भावना व प्रेम का प्रतीक है। इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों में प्रेम, भाईचारा, सहयोग व सद्भावना इत्यादि नैतिक मूल्य उत्पन्न किए जा सकते हैं।

हिन्दू महिला कॉलेज में छात्राओं ने मचाया धमाल
कैथल। हिन्दू महिला कॉलेज में पहला तीज महोत्सव बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर प्रधान जयदीप चौधरी, उप प्रधान यश चौधरी, सचिव पुलकित चौधरी, सुनील चौधरी ने शिरकत की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पंजाबी गिद्दा, हरियाणवी डांस, भगड़ा में समां बांध दिया। इस अवसर पर प्रिंसिपल बीडी गुप्ता ने प्रबंधक समिति का विश्ववास दिलवाया कि कॉलेज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रहेगा।

निर्मल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव
कलायत। निर्मल पब्लिक स्कूल कलायत में तीज महोत्सव हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बडी धूमधाम से मनाया गया। तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर उनके साथ मुख्य सलाहाकार रविदत निर्मल, अरूण निर्मल, अंकुर निर्मल, रजनी खुराना, सुमन, शिवानी, कविता, रमना, सोनिया, दीप्ती, रीना, अन्नु, भावना, लीना, नीलम, नेहा, सुजाता, ममता, अनुराधा, डोली राणा, रीतू कंसल, वीना, सोनिया धीमान इत्यादि अध्यापक मौजूद रहे।

सीवन में तीज पर्व हर्षो उल्लास से मनाया गया
सीवन। खंड सीवन में तीज का पर्व बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। आई लर्न आई प्ले स्कूल में नन्ने-मुन्हे बच्चों ने क्रियात्मक गतिविधियों में भाग लिया। इस अवसर पर अंजू, राज राना, ममता नेहा व सुमन ने सहयोग किया।

धूमधाम से मनाया हरियाली तीज का त्यौहार
पूंडरी। डीएवी पब्लिक स्कूल पूंडरी में हरियाली तीज का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्राचार्या साधना बख्शी ने की। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने हरियाणवी गीत-नृत्य, तीज को लेकर भाषण, कविता के माध्यम से तीज उत्सव मनाया। बच्चों ने मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लिया तथा रंग-बिरंगे पतंग उड़ाकर तीज के त्योहार को बड़े ही सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाया। इस अवसर पर उन्होंने एक-दूसरे को मिठाइयां भी वितरित की और तीज की बधाई दी।

सरस्वती विद्या भारती में मेहंदी प्रतियोगिता
ढांड। तीज उत्सव के अवसर पर सरस्वती विद्या भारती हाई स्कूल पबनावा में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रिंसिपल मनोज कुमार ने की जबकि मुख्यातिथि के तौर पर स्कूल संचालक बलिंद्र सिंह ने शिरकत की।

राजौंद में धूमधाम से मना तीज
राजौंद। पूंडरी रो पर स्थित एमडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीज का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। पांचवीं से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने मेहंदी प्रतियोगिता में हिमांशी ने प्रथम, हेमा ने द्वितीय स्थान तथा चंचल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा नौंवी से बारहवीं के ग्रुप में रूपल ने प्रथम स्थान, किस्मत ने द्वितीय व अनीशा तीसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर प्रबंधक सुरेंद्र ढुल, चेयरमैन वेदप्रकाश कादियान, राजेश ढुल मौजूद रहे।


राधा-कृष्ण स्कूल में धूमधाम से मनाया तीज का त्यौहार
कैथल। राधा कृष्ण मॉडल स्कूल में तीज उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने मेहंदी, पंतग, क्लॉज मेकिंग में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। विद्यालय के प्रिंसिपल लाभ सिंह लैलर ने विद्यार्थियों को इस प्रकार की प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed