फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Team leaves for Tamil Nadu for Jamboree

Kaithal News: जंबूरी के लिए दल तमिलनाडु रवाना

Sat, 25 Jan 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 25 Jan 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Team leaves for Tamil Nadu for Jamboree
राजिंद्र तंवर
विज्ञापन

कैथल। भारत स्काउट गाइड की डायमंड जुबली स्पेशल जंबूरी तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली (त्रिची) में 28 जनवरी से तीन फरवरी तक होगी। इसमें भाग लेने के लिए शुक्रवार को शिक्षा विभाग की ओर से स्कॉउट गाइड संगठन के जिला आयुक्त विजय कुमार के नेतृत्व में जिले के विभिन्न स्कूलों के 38 स्कॉउट व गाइड रवाना हुए। इनके साथ सात शिक्षक भी जा रहे हैं।

यह दल बस अड्डे से सुबह अंबाला के लिए निकला। रवाना होने से पहले जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज दहिया ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


भारत स्कॉउट गाइड संगठन के जिला आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि इस जंबूरी का आयोजन 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। पहली बार कैथल जिले के स्कॉउट और गाइड विद्यार्थी इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिविर में भाग लेने जा रहे हैं। जीएमएस फ्रॉंसवाला, राजकीय स्कूल शेरगढ़, राजकीय हाई स्कूल टयोठा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल, ओएसडीएवी, आरोही ग्योंग, पुलिस डीएवी, और राजकीय कन्या विद्यालय जाखौली अड्डा के कुल 38 विद्यार्थी (16 लड़कियां और 22 लड़के) इस जंबूरी में शामिल होने रवाना हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए सात शिक्षक भी उनके साथ जा रहे हैं। इनमें रेखा रानी, रजनी बाला, पूनम व्यास, विजेंद्र बेरवाल, महेंद्र कुमार और राजेश कुमार शामिल हैं। विजय कुमार ने बताया दी कि इस कार्यक्रम में तमिलनाडु के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ-साथ देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भी शामिल होने की संभावना है।


इस राष्ट्रीय शिविर में विद्यार्थी विभिन्न गतिविधियों जैसे कैंप क्राफ्ट, नाइट हाईकिंग, फूड प्लाजा, और प्रदर्शनी में भाग लेंगे। इसके साथ ही हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए वे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेते हुए हरियाणवी परिधान—लड़कियां दामण-कुर्ता और लडक़े धोती-कुर्ता एवं खंडका पहनेंगे। इस जंबूरी में भाग लेना न केवल विद्यार्थियों के लिए एक यादगार अनुभव होगा, बल्कि यह उन्हें नई विधाओं को सीखने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का अवसर भी प्रदान करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed