फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Teachers will learn the tricks of teaching through games

Kaithal News: खेल-खेल में पढ़ाने के गुर सीखेंगे अध्यापक

Wed, 27 Nov 2024 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 27 Nov 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Teachers will learn the tricks of teaching through games
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में सरकारी स्कूलों के शिक्षक अब खुद विद्यार्थियों की तर्ज पर कक्षा लगाएंगे। पांच दिवसीय प्रशिक्षण कक्षा में वे खेल-खेल में बच्चों को पढ़ाना सीखेंगे। निपुण हरियाणा मिशन के तहत बालवाटिका के शिक्षकों के लिए प्रदेश सरकार की ओर से विशेष तौर पर प्रशिक्षण अनिवार्य किया गया है।

कैथल जिले में अगले सप्ताह के बाद से श्ह प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। राजकीय विद्यालयों में चल रही बालवाटिका के शिक्षक खंड स्तर पर आयोजित होने वाले शिविरों में हिस्सा लेंगे। मॉडल संस्कृति विद्यालयों के शिक्षकों के लिए अलग से जिला स्तर पर शिविर आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक बाल वाटिका शिक्षक के लिए प्रशिक्षण अनिवार्य किया गया है। इसके लिए स्कूल मुखिया की जिम्मेदारी तय की है।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के बाद शिक्षकों को अपने प्रमाणपत्र भी पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। विभाग की ओर से प्रदेश भर के शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिए अक्तूबर माह में केआरपी यानी की रिसोर्स पर्सन तैयार किए गए हैं। प्रत्येक शिविर में दो-दो केआरपी शिक्षकों को पढ़ाई में बदलते तरीके और विद्यार्थियों की रुचि बनाने जैसे गुर देंगे। गौरतलब है कि जिले में कुल 485 बालवाटिकाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने वाले शिक्षकों को प्री और पोस्ट टेस्ट देना होगा। ताकि पता चले कि उन्होंने कार्यशाला में क्या सीखा है और प्री टेस्ट से उनके वर्तमान स्तर का पता चलेगा। इसके अलावा ऑनलाइन हाजिरी लगानी होगी। इसके लिए प्रतिभागी स्वयं जिम्मेदार होंगे, यह निपुण हरियाणा टीचर एप/क्यूआर कोड की ओर से लगाई जाएगी। ऑनलाइन उपस्थिति व प्री टेस्ट/पोस्ट टेस्ट के प्रदर्शन के आधार पर ही प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे।


प्रशिक्षण कार्यशाला में उच्च अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़ेंगे। प्रशिक्षण केंद्र का चुनाव ऐसी जगह पर होगा, जहां सभी शिक्षक आसानी से पहुंच सकें। प्रशिक्षण में सभी पीआरटी अपना टैबलेट व बालवाटिका-3 की शिक्षक संदर्शिका एवं कार्यपुस्तिका और कक्षा एक की संदर्शिका एवं कार्य-पुस्तिका लेकर आएंगे। - सरोज दहिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed