{"_id":"66469fff0e29430c8204d704","slug":"teachers-role-is-important-in-identifying-talent-dr-s-kumari-kaithal-news-c-18-1-knl1004-391212-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्रतिभा पहचानने में शिक्षक की भूमिका अहम ः डाॅ. एस कुमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्रतिभा पहचानने में शिक्षक की भूमिका अहम ः डाॅ. एस कुमारी
Fri, 17 May 2024 05:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 17 May 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। छात्रों में छुपी प्रतिभा को पहचानने में माता-पिता और शिक्षकों की भूमिका विषय पर बाबू अनंत राम जनता काॅलेज कौल में दिवसीय कार्यशाला हुई। इसमें 100 से अधिक विद्यार्थियों और 50 अभिभावकों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम डाॅ. कुसुम, डाॅ. ममता रानी व डाॅ. अमनदीप कौर की देखरेख में हुआ।
मुख्य वक्ता के तौर पर एसडी काॅलेज पानीपत से डाॅ. संतोष कुमारी ने शिरकत की। मुख्य वक्ता ने कहा कि जैसे एक ज्ञानवान और मेहनती माली अपने बगीचे के लिए उपयुक्त जलवायु और आवश्यकतानुसार पौधों का चयन कर उनकी सही देखभाल के साथ सही समय पर फूल और फल लाने में मदद करता है। वैसे ही अध्यापक किसी भी छात्र-छात्रा के अंदर छुपी प्रतिभा की चिंगारी को पहचान कर उसे समाज और देश को जगमगाने का अवसर दे सकते हैं।
इस मौके पर प्राचार्य डाॅ. ऋषिपाल ने कहा कि कोई भी काॅलेज चाहे वह शहर में है या गांव में है, वह अपने आप में छात्र को अपनी प्रतिभा को पहचान कर आगे बढ़ाने में मदद करने का एक जरिया है। अभिभावकों से उनके विचार जानें व विद्यार्थियों के संदर्भ में अपने अनुभव भी साझा किए।