फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Teachers interested in environment will be in charge of Youth and Eco Club

Kaithal News: पर्यावरण के प्रति रुचि रखने वाले अध्यापक बनेंगे यूथ एवं इको क्लब प्रभारी

Sun, 13 Aug 2023 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 13 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Teachers interested in environment will be in charge of Youth and Eco Club
कुलदीप प्रजापति
विज्ञापन

कैथल। जिलेभर के मिडिल स्कूल, उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में यूथ एंड इको क्लब के प्रभारी बनाए जाएंगे। जिले के 224 स्कूलों में यूथ एंड इको क्लब के प्रभारी बनाने के लिए जिला परियोजना अधिकारी की ओर से सूची मुख्यालय भेज दी गई है। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के आदेश अनुसार जिले के 69 मिडिल व 155 उच्च एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामिल है। जल्द ही इन विद्यालयों में पर्यावरण एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए यूथ एंड इको क्लब के प्रभारी बनाए जाएंगे, ताकि समय पर बच्चों को पर्यावरण एवं संस्कृति संरक्षण के बारे में जानकारी प्रदान की जा सके।
विदित रहे कि यूथ एवं इको क्लब खंड के अनुसार स्कूल गुहला के 25, कैथल के 67, कलायत के 30, पूंडरी के 51, राजौंद 27, सीवन के 24 स्कूल शामिल है। इन 224 स्कूलों में सोमवार को यूथ एवं इको क्लब के स्कूल मुखिया द्वारा प्रभारी बनाए जाएंगे। जिला परियोजना अधिकारी सुरेंद्र कुमार आर्य ने सभी स्कूल मुखिया को आदेश दिए हैं कि ऐसे अध्यापक को इस क्लब का प्रभारी बनाए, जिसकी पर्यावरण के प्रति गहरी रुचि हो और बच्चों को भी प्रोत्साहित कर सके। यूथ एवं इको क्लब के तहत बच्चों के दूसरे राज्यों में एडवेंचर शिविर भी जाएंगे, ताकि वह दूसरे राज्यों के पर्यावरण एवं संस्कृति को भी अच्छी तरह से समझ सके।
विज्ञापन

जिला परियोजना अधिकारी सुरेंद्र आर्य ने संबंधित एबीआरसी को भी कहा कि अपने-अपने क्लस्टर में सोमवार तक यूथ एवं इको क्लब के प्रभारी बनाकर अपनी सूचना बीआरसी कार्यालय में भेजें। सूचना में स्कूल मुखिया का नाम उनका मोबाइल नंबर, यूथ एवं इको क्लब के प्रभारी का नाम एवं उनका मोबाइल नंबर देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए खंड स्तर पर भी नोडल बनाए गए हैं। वह भी अपने-अपने खंड में यह क्लब सोमवार तक बनवाकर सूचना भिजवाना सुनिश्चित करें। जिला सहायक परियोजना संयोजक कुशल कुमार ने बताया कि यूथ एवं इको क्लब के कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए सुशील कुमार एवं अंजू शर्मा को जिला कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। सभी 224 यूथ एवं इको क्लब प्रभारी की सूचना मुख्यालय भेज दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed